Suzlon Energy Q4 Results: सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 365% की जोरदार बढ़त दिखी है। चौथी तिमाही में Suzlon का नेट प्रॉफिट ₹1,182 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹254 करोड़ था। कंपनी को इस तिमाही में ₹600 करोड़ का डिफर्ड टैक्स एसेट गेन मिला, जिसने मुनाफे को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई।
रेवेन्यू और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस
वॉल्यूम डिलीवरी और उत्पादन क्षमता
Q4 में Suzlon की टर्बाइन डिलीवरी 573 मेगावॉट (MW) रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 273 MW थी। दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 447 MW था। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल डिलीवरी 1.55 गीगावॉट (GW) रही, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 118% अधिक है।
Suzlon ने बताया कि उसने S144-3X MW सीरीज के लिए 10 नई प्रोडक्शन लाइन्स जोड़ी हैं। साथ ही, दमन और पुडुचेरी में अपनी उत्पादन सुविधाओं का विस्तार पूरा किया है।
ऑर्डर बुक और भविष्य की स्थिति
मार्च तिमाही के अंत तक Suzlon की ऑर्डर बुक 5.6 GW पर पहुंच गई, जो कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी है। इसके साथ ही, कंपनी ने मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन का भी जिक्र किया है, जो आने वाले क्वार्टर्स में रेवन्यू व ग्रोथ का स्पष्ट संकेत देती है।
NTPC Green के साथ ऐतिहासिक साझेदारी
Suzlon ने अप्रैल में NTPC Green Energy से 378 MW का नया ऑर्डर मिला है। यह किसी भी कंपनी के साथ Suzlon की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे NTPC के साथ उसका कुल ऑर्डर वॉल्यूम 1,544 MW हो गया है।
इसके पहले, सितंबर 2024 में Suzlon को NTPC से 1,166 MW का ऑर्डर मिला था, जो अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है।
सुजलॉन एनर्जी पर ब्रोकरेज का नजरिया
Motilal Oswal ने 14 मई को Suzlon पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग दोहराई और ₹75 का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से लगभग 30% ऊपर है।
Nuvama का मानना है कि Suzlon सरकार की RTC (Round-the-Clock) और Hybrid टेंडर नीतियों के चलते सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाली कंपनियों में बनी रहेगी।
8 विश्लेषकों में से 6 ने Suzlon पर ‘Buy’ रेटिंग दी है, 2 ने ‘Hold’ की सलाह दी है। किसी ने भी ‘Sell’ की सिफारिश नहीं की है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का हाल
Suzlon Energy Ltd. ने शेयर बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए। रिजल्ट से पहले गुरुवार को कंपनी का शेयर 1.3% गिरकर ₹65.44 पर बंद हुआ। सुजलॉन के शेयरों में बीते एक महीने के दौरान 13.41% की तेजी आई है।