Get App

Tata Steel जारी रखेगी कर्ज घटाना, लेकिन अभी कर्ज-मुक्त कंपनी बनने का लक्ष्य नहीं: एन चंद्रशेखरन

चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि टाटा स्टील अपनी विस्तार योजना के तहत अब सिर्फ भारत पर फोकस करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2022 पर 10:59 PM
Tata Steel जारी रखेगी कर्ज घटाना, लेकिन अभी कर्ज-मुक्त कंपनी बनने का लक्ष्य नहीं: एन चंद्रशेखरन
टाटा स्टील के शेयर मंगलवार को NSE पर 1.40% बढ़कर 880.00 रुपये पर बंद हुए

टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरधारकों की मंगलवार 28 जून को सालाना जनरल मीटिंग (AGM) हुई। इस दौरान कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए टाटा स्टील अपने ऊपर लदे कर्ज को हर साल 1 अरब डॉलर तक कम करना जारी रखेगी, लेकिन कंपनी ने अपनी विस्तार योजना को देखते हुए अभी तक खुद को कर्ज-मुक्त होने का लक्ष्य नहीं रखा है।

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील आने वाले समय में कैपिटल एक्सपेंडिचर पर एक साल में 10 से 12 हजार करोड़ रुपये खर्च का लक्ष्य रखा है, लेकिन अगर इस बीच कोई अधिग्रहण का अच्छा मौका आता है तो यह खर्च बढ़ भी सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कैपिटल एक्सपेंडिचर योजना का फोकस भारत में है और कंपनी की अपने विदेशी प्लांट्स में क्षमता विस्तार की कोई योजना नहीं है।

चंद्रशेखर ने कहा, "सबसे मुख्य चीज है पूंजी का सही स्ट्रक्चर तैयार करना, न कि बिना सोचे-समझे जीरो कर्ज के लक्ष्य की तरफ बढ़ना। फिलहाल हमारा डेट टू इक्विटी रेशियो और डेट टू EBITDA रेशियो, दोनों 1 से कम है। कंपनी का एक कैपिटल स्ट्रक्चर है, जो काफी मजबूत है और अगर हम कंपनी को जीरो-कर्ज की तरफ ले जाएंगे तो यह कैपिटल स्ट्रक्चर अकुशल हो सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें