टेस्ला इंक (Tesla Inc) की धीमी ग्रोथ और घटते मुनाफे ने इसे इस साल नैस्डैक 100 पर सबसे कमजोर स्टॉक बना दिया है। फंड मैनेजर डेविड बैरन का कहना है कि यह एक और पैराबोलिक रैली से पहले एलोन मस्क की कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। इलेक्ट्रिक-वाहन निर्माता ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि इस साल वह "काफी कम" गति से विस्तार करेगा। जिसके कारण स्टॉक में 12% की गिरावट आई है। इस महीने शुक्रवार की समाप्ति तक इसका बाजार मूल्य 209 अरब डॉलर कम हो गया है। लेकिन Baron इस ककठिन समय में कंपनी को चलाने के लिए विवादास्पद मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर अपना भरोसा बनाये हुए हैं।
