Get App

विज्ञापन के नियम तोड़ने पर इरडा ने पॉलिसीबाजार पर 24 लाख का जुर्माना लगाया, जानिए क्या है मामला

पॉलिसीबाजार ने 10 लाख ग्राहकों के साथ कुछ ऐसा किया है जिसे बीमा रेगुलेटर इरडा गलत बता रहा है और कंपनी सही

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2021 पर 12:11 PM
विज्ञापन के नियम तोड़ने पर इरडा ने पॉलिसीबाजार पर 24 लाख का जुर्माना लगाया, जानिए क्या है मामला

इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर इरडा ने पॉलिसी की एग्रीगेटर कंपनी पॉलिसीबाजार पर 24 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है। रेगुलेटर का आरोप है कि कंपनी ने पिछले साल कस्टमर्स को SMS के जरिए प्रीमियम बढ़ने की जानकारी दी थी जो एडवर्टाइजमेंट के नियमों का उल्लंघन है।

यह पूरा मामला 15 मार्च 2020 से लेकर 7 अप्रैल 2020 का है। इस दौरान पॉलिसीबाजार अपने कस्टमर्स को SMS भेज कर यह प्रीमियम बढ़ने के बारे में बता रही थी। लेकिन इन SMS में कंपनी का रजिस्टर्ड नाम नहीं लिखा था।

पॉलिसीबाजार ने करीब 10 लाख ग्राहकों को SMS भेजकर यह बताया था कि 1 अप्रैल से लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ने वाला है और वो टर्म प्लान खरीदकर 1.65 लाख रुपए की बचत कर सकते हैं।

बीमा रेगुलेटर इरडा ने पॉलिसीबाजार पर तीन आरोप लगाए हैं। इनमें प्रीमियम बढ़ने के बारे में गलतफहमी बढ़ाने वाले SMS करना, एडवर्टाइजमेंट एंड डिस्क्लोजर नॉर्म्स के रेगुलेशन 11  और रेगुलेशन 9 का उल्लंघन करना शामिल है।

इरडा ने इस मामले में 7 अप्रैल 2020 को पॉलिसीबाजार से स्पष्टीकरण भी मांगा था। साथ ही कंपनी को SMS ना भेजने को कहा गया था।

कंपनी ने अपना पक्ष रखते हुए इरडा को बताया था कि ये SMS सिर्फ जानकारी के लिहाज से भेजे गए थे। पॉलिसीबाजार ने बताया कि उसे HDFC Life, Tata AIA Life और ICICI प्रूडेंशियल से पता चला था कि अप्रैल से उनका टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने जा रहा है।

कंपनी ने SMS में अपना पूरा रजिस्टर्ड नाम पॉलिसीबाजार क्यों नहीं लिखा..इस पर दलील यह दी गई थी कि ट्राई SMS Header में सिर्प 6 लेटर लिखने का विकल्प देता है इसलिए यह POLBAZ लिखा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें