Get App

ओबेरॉय रियल्टी का मुनाफा 2.6 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी का मुनाफा 2.6 गुना बढ़कर 209.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2016 पर 3:04 PM
ओबेरॉय रियल्टी का मुनाफा 2.6 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी का मुनाफा 2.6 गुना बढ़कर 209.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी का मुनाफा 79.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी की आय 3.6 गुना बढ़कर 781.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी की आय 217.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी की अन्य आय 2.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 8.4 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी का टैक्स खर्च 40 करोड़ रुपये से बढ़कर 114.5 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें