Get App

कोटक महिंद्रा बैंक के मुनाफे में 36.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 36.7 फीसदी बढ़कर 635 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2016 पर 1:14 PM
कोटक महिंद्रा बैंक के मुनाफे में 36.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 36.7 फीसदी बढ़कर 635 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 464.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 66.8 फीसदी बढ़कर 1766.2 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 1059.3 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.3 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.7 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.3 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.35 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2690 करोड़ रुपये हो गया है और वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 2655 करोड़ रुपये रहा था। 

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एनपीए 0.96 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एनपीए 1.05 फीसदी रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एनपीए 1111 करोड़ रुपये हो गया है जबकि इससे पिछली तिमाही में
कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एनपीए 1167 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की प्रोविजनिंग 235.2 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की प्रोविजनिंग 176.4 करोड़ रुपये रही थी।

कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा कि बैंक के विलय के बाद कोई सीडीआर नहीं किया है और विलय के बाद एआरसी को कोई ट्रांसफर नहीं किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें