Get App

रेडिंग्टन इंडिया का 12% हिस्सा बिका

रेडिंग्टन इंडिया के 4.76 लाख शेयरों का सौदा 91.9 रुपये के भाव पर हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2011 पर 11:10 AM
रेडिंग्टन इंडिया का 12% हिस्सा बिका

4 जुलाई 2011

सीएनबीसी आवाज़



बीएसई पर ब्लॉक डील के जरिए रेडिंग्टन इंडिया का 12 फीसदी हिस्सा बेचा गया है। रेडिंग्टन इंडिया के 4.76 लाख शेयरों का सौदा 91.9 रुपये के भाव पर हुआ है।

रेडिंग्टन इंडिया के एमडी, आर श्रीनिवासन
का कहना है कि स्टैनडर्ड चार्टर्ड प्राइवेट इक्विटी ने कंपनी का हिस्सा खरीदा है। फीनिक्स-ताइवान और केवलराम चेनराई ग्रुप ने कंपनी की हिस्सेदारी बेची है।

आर श्रीनिवासन के मुताबिक फीनिक्स-ताइवान और केवलराम चेनराई ग्रुप के पास कंपनी का 26-26 फीसदी हिस्सा था। कंपनी ने दोनों निवेशकों से हिस्सा घटाने के लिए कहा था।

केवलराम चेनराई ग्रुप रेडिंग्टन इंडिया के सिंगापुर स्थित प्रोमोटर है। अब ग्रुप के पास रेडिंग्टन इंडिया का 23 फीसदी हिस्सा है।



वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें