Liquor Home Delivery: दिल्ली में आज से होगी शराब की होम डिलीवरी, उससे पहले वेंडर्स को करना होगा ये काम

Liquor Home Delivery: नए नियम के तहत वेंडर को शराब की होम डिलीवरी सर्विस शुरू करने के लिए L-13 लेना होगा

अपडेटेड Jun 11, 2021 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement

दिल्ली (Delhi) के शराब विक्रेता मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल पर मिले ऑर्डर के जरिए होम डिलीवरी सर्विस (Liquor home delivery) शुरू करना चाहते हैं, वे अब 11 जून से दिल्ली सरकार से लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपराज्यपाल (एल-जी) अनिल बैजल ने आदेश दिया कि संशोधित एक्साइज नियम 11 जून से लागू होगा। इस नए नियम के तहत वेंडर को शराब की होम डिलीवरी सर्विस शुरू करने के लिए L-13 लेना होगा।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अपनी आबकारी नीति में एक प्रावधान किया है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी में मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए भारतीय और विदेशी ब्रांड की शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दी गई है।

दिल्ली में अब घर बैठे मिलेगी शराब, केजरीवाल ने शराब की होम डिलीवरी की इजाजत दी

राष्ट्रीय राजधानी में शराब के व्यापार को नियंत्रित करने वाले दिल्ली एक्साइज (संशोधन) नियम, 2021 में नए संशोधन 31 मई को गजट नोटिफिकेशन में प्रकाशित किए गए थे।

इसके अलावा दूसरे प्रावधान, जो 11 जून यानी आज से लागू होता है। वह है माइक्रोब्रेवरीज को टेकअवे सर्विस शुरू करने और बार और रेस्टोरेंट को सप्लाई करने की अनुमति।

हालांकि, 10 जून जारी हुए इस नोटिफिकेशन का मतलब ये नहीं है कि लोग तुरंत होम डिलीवरी का ऑर्डर देना शुरू कर सकते हैं, क्योंकि ये सर्विस केवल तभी शुरू की जा सकती है, जब इच्छुक विक्रेताओं को L-13 लाइसेंस जारी किए जाएंगे।


बता दें कि नए संशोधनों से पहले भी शराब की होम डिलीवरी का प्रावधान था, लेकिन वो सिर्फ ई-मेल और फैक्स के जरिए मिले ऑर्डर पर ही मिलती थी। तब इस सर्विस का फायदा उठाने वाले नहीं थे, इसलिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया और मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए ऑर्डर करने पर इस सर्विस को शुरू किया।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मई 2020 में कहा था कि राज्यों को शराब की होम डिलीवरी पर विचार करना चाहिए। कोर्ट ऐसा इसलिए कहा क्योंकि कई जगहों पर Covid-19 प्रतिबंध में ढील देने के बाद शराब की दुकानों के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई था।

इसके अलावा, शराब व्यापारियों ने भी पिछले हफ्ते, अरविंद केजरीवाल सरकार से COVID-19 प्रतिबंधों के बीच शराब की होम डिलीवरी की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।