Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन से 149 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग अभी भी लापता

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है इससे कई जगह भूस्खलन (landslides) की घटानाएं सामने आईँ हैं और बाढ़ भी कई इलकों में आ गई है।

भूस्खलन के बाद 90 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं और 100 से अधिक लोग अभी लापता हैं। इस बात की जानकारी National Disaster Response Force (NDRF) ने दी है। रायगढ़, रत्नागिरि और सतारा जिले में भूस्खलन की घटनाएं समाने आई हैं। जहां NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा! जमीन धंसने से 36 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

NDRF ने इन इलाकों से कुल 90 शव निकाल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा 47 शव रायगढ़ (Raigad) जिले के महाड़ तहसील (Mahad tehsil) के तलिये (Taliye) गांव से हैं। इन तीन जिलों में कई लोगों के लापता होने की खबर है। फिलहाल NDRF टीम रायगढ़ जिले में प्रभावित जगह तलिये, रत्नागिरी के पोरोसे और पेधे और सतारा जिले के मीरगांव, अंबेघर, ढोकावले में राहत और बचाव काम में जुटी हुई है।

Mumbai Rain Updates: गोवंडी इलाके में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, रायगढ़ में भूस्खलन में 5 की मौत

NDRF ने कहा है कि उनकी टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार राहत और बचाव काम में जुटी हुई है। अब तक उन्होंने 3,100 से अधिक फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला है और बाढ़ के दौरान 1,250 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया है।
  
34 टीमें तैनात


NDRF ने आगे बताया कि इन तीन जिलों के अलावा मुंबई, कोल्हापुर, ठाणे, पालघर, सांगली, सिंधुदुर्ग, नागपुर और पुणे के प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव काम के लिए 34 टीमें तैनात की गईं हैं। बचावकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति लाने के लिए राहत सामग्री के वितरण और बिजली आपूर्ति बहाल करने में स्थानीय प्रशासन के साथ मदद कर रहे हैं।

JEE-Mains 2021: बारिश, भूस्खलन के कारण महाराष्ट्र के छात्रों को राहत, शिक्षा मंत्री बोले- मिलेगा एक और मौका

50 लोग घायल

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भूस्खलन और बारिश के बाद मरने वालों की संख्या 149 पहुंच गई है और अब तक 100 से अधिक लोग लापता हैं। राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि अब इन घटनाओं में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस बीच भारी बारिश के चलते कई राज्य और नेशनल हाइवे बंद कर दिए गए हैं। 

Maharashtra Rain: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई ट्रनें रद्द, जानिए सबकी डिटेल्स

राहत पैकेज की होगी घोषणा

वहीं राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा पूरी करने के बाद राहत पैकेज की घोषणा करेंगे। नुकसान की समीक्षा करने के लिए आज सीम महाराष्ट्र के कई इलाकों का दौरा कर सकते हैं। ठाकरे ने आगे कहा कि अगले कुछ दिनों में रायगढ़ (Raigad), रत्नागिरी (Ratnagiri), सिंधुदुर्ग (Sindhudurg), सतारा (Satara), सांगली (Sangli) और कोल्हापुर (Kolhapur), जैसे सभी जिलों की पूरी समीक्षा की जाएगी और राहत पैकेज (relief package) की घोषणा की जाएगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।