प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में प्रकृति के हर उपहार को एक दवा के रूप में देखा गया है। इन्हीं प्राकृतिक औषधियों में एक बेहद खास पेड़ है — अमलतास, जिसे उसके चमकीले पीले फूलों और औषधीय गुणों के कारण विशेष पहचान मिली हुई है। गर्मियों में जब ये पेड़ पूरी तरह पीले फूलों से ढक जाता है, तो उसका दृश्य मन को मोह लेता है। लेकिन इसकी सुंदरता के साथ-साथ इसके औषधीय गुण भी कम चमत्कारी नहीं हैं। अमलतास के पत्तों से लेकर इसकी फलियों तक, हर भाग में रोग निवारण की शक्ति छिपी है।
खासतौर पर थायराइड, कब्ज और कफ जैसी आम लेकिन परेशान करने वाली बीमारियों के लिए ये एक कारगर घरेलू उपाय है। अगर इसे सही तरीके से उपयोग में लाया जाए, तो ये प्रकृति की सबसे सस्ती और असरदार औषधियों में से एक साबित हो सकता है।
अगर आपको थायराइड की समस्या है तो अमलतास के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट और शाम को भोजन से पहले इसके 2 से 4 पत्ते चबाकर खाएं। ऐसा नियमित करने से 5-6 महीनों में थायराइड की शिकायत में काफी आराम मिलता है।
अमलतास की फलियों का गूदा पुराने समय से ही कब्ज और कफ के इलाज में इस्तेमाल होता रहा है। इस गूदे को गुड़ के साथ मिलाकर काढ़ा बनाएं और इसका सेवन करें। ये पेट को साफ रखने के साथ कफ की समस्या से भी राहत दिलाता है।
अमलतास को पहचानना बहुत आसान है। इसके पेड़ पर गर्मियों में खिलने वाले चमकीले पीले फूल इसे भीड़ में भी अलग पहचान देते हैं। ये पेड़ आकार में मध्यम होता है और अक्सर सड़कों के किनारे या बाग-बगिचों में दिख जाता है। इसकी लंबी और बेलनाकार फलियां इसकी औषधीय पहचान हैं।
अमलतास न केवल आपकी सेहत का रखवाला है, बल्कि इसकी खूबसूरती भी मन को सुकून देती है। ऐसे में इसका सही उपयोग करके आप खुद को स्वस्थ बना सकते हैं – वो भी प्राकृतिक तरीके से।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।