Get App

Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान है लहसुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

Garlic for Diabetes: डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए लहसुन एक असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इसे नियमित रूप से खाने से न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, बल्कि दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। लहसुन को कच्चा या भूनकर खाया जा सकता है, खासकर खाली पेट सेवन करने से ज्यादा लाभ होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2025 पर 7:30 AM
Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान है लहसुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे
Garlic for Diabetes: लहसुन में मौजूद तत्व दिल की धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं

डायबिटीज एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसमें मरीजों को हर वक्त अपने ब्लड शुगर लेवल पर नजर बनाए रखनी पड़ती है। यह कोई आसान काम नहीं होता, क्योंकि दिनचर्या में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी शुगर को बढ़ा सकती हैं। खासकर खानपान में अनजाने में ली गई कुछ चीजें अचानक ग्लूकोज लेवल को बढ़ा देती हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। इसलिए डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो प्राकृतिक रूप से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करें। लहसुन एक ऐसा ही नेचुरल सुपरफूड है, जिसे सदियों से आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।

यह ना केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके नियमित सेवन से डायबिटीज सहित कई बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। यही कारण है कि लहसुन को डायबिटिक डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

लहसुन

लहसुन केवल खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में जाना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें