खाना पकाते समय कढ़ाई या खाने बनाने वाले बर्तन को ढकना बेहतर है या नहीं, इस बारे में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research – ICMR) ने गाइडलाइन शेयर की है। ICMR का कहना है कि बर्तन को ढककर खाना बनाने से आपका समय बचता है। इसके साथ ही पोषक तत्वों की हानि नहीं होती है। यानी भोजन में पोषक तत्व उसी तरह बचे रहते हैं। वहीं बिना ढक्कन के खाना बनाने पर सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इस विधि से खाना बनाने पर समय भी ज्यादा लगता है।
कुल मिलाकर अगर आप पैन को खोलकर खाना बनाते हैं तो ऐसा करने से उसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। हरी सब्जियां और हरी पत्तेदार सब्जियां बंद ढक्कन खाना पकाने के दौरान रंग बदलती हैं, लेकिन पोषक तत्वों के नुकसान को कम करती हैं।
सही तरीके से खाना बनाना क्यों है जरूरी
सही तरीके से खाना बनाना बेहद जरूरी है। इसकी वजह यह है कि इससे डाइजेशन में सुधार होता है। इसके साथ ही साथ खाने का टेस्ट भी बढ़ता है। खाने में पाई जाने वाली न्यूट्रिएंट्स को नुकसान भी नहीं होता है। लिहाजा सही तरीके से कुकिंग करना बेहद जरूरी है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे फूड कंटामिनेशन का खतरा भी कम होता है। ICMR के मुताबिक प्रेशर कुकिंग और स्टीम कुकिंग साथ ही डीप फ्राइंग या रोस्टिंग के बजाय ढककर खाना पकाना चाहिए। इससे पोषक तत्वों को होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल होते हैं। इसके लेवल को बढ़ाना है तो स्टीमिंग सबसे बेहतर तरीका होता है।
ICMR ने कुछ समय पहले यह भी बताया था कि दाल को पकाने के लिए और उसमें पाई जाने वाली न्यूट्रीशनल क्वालिटी को बनाए रखने के लिए उसे उबालकर या प्रेशर कुकर में पकाया जाना बेहतर है। अगर आप दाल को ठीक तरीके से नहीं पकाएंगे तो इसमें पाई जाने वाली एंटी-न्यूट्रीशनल फैक्टर्स खत्म हो जाएंगे।