Get App

Diabetes: “तेज पत्ता” तेजी से हाई ब्लड शुगर को करेगा डाउन, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे

Bay Leaf Benefits: आयुर्वेद में तेजपत्ता को औषधि माना जाता है। किचन में इसका उपयोग तड़का लगाने में किया जाता है। अंग्रेजी में इसे बे लीफ कहा जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह पौधा एशिया के कई देशों में पाया जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 7:20 AM
Diabetes: “तेज पत्ता” तेजी से हाई ब्लड शुगर को करेगा डाउन, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे
Bay Leaf Benefits: तेज पत्ता में पॉलीफेनॉल पाया जाता है जो ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

देश भर में इन दिनों डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जो इंसान के शरीर को खोखला कर देती है। शरीर पूरी तरह से सूखकर कमजोर हो जाता है। इतना कमजोर की व्यक्ति का शरीर अपने घाव तक ठीक नहीं कर पाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई स्थाई इलाज नहीं है। सिर्फ लाइफस्टाइल खानपान के जरिए इसे कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के मीठा नहीं खाने की सलाह दी जाती है। शुगर से पीड़ित मरीजों के लिए तेज पत्ता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तेजपत्ता डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है।

आयुर्वेद में तेजपत्ता को औषधि माना जाता है। किचन में इसका उपयोग तड़का लगाने में किया जाता है। अंग्रेजी में इसे बे लीफ कहा जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह पौधा एशिया के कई देशों में पाया जाता है।

ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद है तेज पत्ता

तेज पत्ते का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की खपत और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्‍म में सुधार करता है। इसके साथ ही इसनें पॉलीफेनॉल पाया जाता है। इससे ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ब्लड शुगर के रोगियों में इंसुलिन की घटती-बढ़ती मात्रा को भी रेग्युलेट करने का काम करता है। तेज पत्ता में विटमिन-A और विटमिन-C पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसकी पत्तियां लीची की पत्तियों जैसी होती हैं। डॉक्टर्स तेजपत्ता की चाय पीने की सलाह देते हैं। इसमें खास प्रकार की सुगंध होती है, जिससे जायके का स्वाद बढ़ जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें