आजकल डायबिटीज की समस्या से काफी लोग पीड़ित हैं। एक बार डायबिटीज की बीमारी हो जाए तो फिर इसे पूरी तरह से ठीक करना बेहद मुश्किल है। कहा जा रहा ह कि साल 2050 तक दुनिया में डायबिटीज मरीजों की संख्या 1 अरब पार कर जाएगी। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 8 करोड़ लोग पहले से ही डायबिटीज से पीड़ित हैं। साल 2045 तक यहां के 13 करोड़ लोग डायबिटीज के शिकार होंगे। यही कारण है कि अभी से भारत को डायबेटिक कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाने लगा है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है। जिससे डायबिटीज को फौरन कंट्रोल कर सकते हैं।