Get App

डायबिटीज का दुश्मन है नारी साग, विटमिन और मिनरल्स का है पावर हाउस, हर रोग की होगी छुट्टी

Nari Saag For Diabetes: साग यानी सब्जी तो आपने कई तरह की खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी नारी का साग खाया है? इस साग को करमुआ का साग और वॉटर स्पिनेच (Water Spinach) के नाम से भी जाना जाता है। यह विटमिन और मिनरल्स का पावर हाउस है। इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 3:03 PM
डायबिटीज का दुश्मन है नारी साग, विटमिन और मिनरल्स का है पावर हाउस, हर रोग की होगी छुट्टी
Nari Saag For Diabetes: वाटर स्पिनेच' यानी नारी का साग स्वाद काफी अच्छा है। यह पालक की तरह दिखती है।

अभी तक आपने सरसों, मेथी, बथुआ, पालक जैसे साग जरूर खाए होंगे। लेकिन क्या कभी आपने कभी नारी (Nari) का साग ट्राई किया है? नारी के साग को करमुआ का साग और वॉटर स्पिनेच (Water Spinach) के नाम से भी जाना जाता है। नारी का साग का बहुत फायदेमंद माना गया है। इसका साग- सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे पश्चिम बंगाल में कलमी शाक के नाम से जाना जाता है। यह पॉपुलर हरी पत्तेदार सब्जी जायकेदार होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसे साग के रूप में पकाकर, बेसन के साथ पकौड़ियां बनाकर या सलाद के तौर पर खाया जाता है।

नारी साग की पत्तियां पालक की तरह मिलती जुलती है। हालांकि इनमें मामूली अंतर है। कुछ लोग इसका जूस भी पीना पसंद करते हैं। इस बारहमासी पौधे की पत्तियों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-A, C, आयरन और पानी भारी मात्रा में पाया जाता है। इसका साग शरीर, स्किन और ब्रेन के लिए एक पावरहाउस की तरह काम करता हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद है नारी का साग

नारी का साग डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, नारी के साग से निकलने वाला अर्क शुगर कम करने में मदद करता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज कंटोल करने में भी मददगार है। इसके अलावा नारी के साग में विटामिन A और C होता है जो कि शरीर में सोडियम की मात्रा को भी कंट्रोल करता है। ब्लड प्रेशर बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह से डायबिटीज में दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें