Diabetes: 10 साल तक नहीं सताएगी शुगर, जानिए रिसर्च में बताए गए असरदार उपाय

Diabetes: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ता तनाव—इन सबका मिलाजुला असर है डायबिटीज। यह बीमारी चुपचाप शरीर को अंदर से खोखला कर देती है। अच्छी बात ये है कि अगर वक्त रहते थोड़ा सतर्क हो जाएं और कुछ आसान बदलाव करें, तो इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है

अपडेटेड Jul 10, 2025 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: डायबिटीज कंट्रोल का आधा खेल आपकी डाइट में छुपा होता है।

आज की हाई-स्पीड जिदगी ने हमें जहां सुविधाएं दी हैं, वहीं एक खतरनाक जाल भी बुन दिया है—डायबिटीज का। ये बीमारी अचानक नहीं आती, लेकिन जब तक इसका पता चलता है, तब तक ये शरीर के अहम अंगों पर हमला कर चुकी होती है। अक्सर लोग इसे "शुगर" कहकर नजरअंदाज कर देते हैं, मानो ये बस मीठे खाने से जुड़ी हो। जबकि हकीकत ये है कि ये एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जो तब होता है जब शरीर में इंसुलिन का संतुलन बिगड़ जाता है। धीरे-धीरे ये आंखों की रोशनी, किडनी की ताकत और दिल की धड़कन तक पर असर डालने लगती है।

सबसे बड़ी चुनौती ये है कि डायबिटीज की शुरुआत में लक्षण बेहद मामूली होते हैं, लेकिन जब असर दिखता है, तब तक जिंदगी एक अलग मोड़ पर पहुंच चुकी होती है। इसे वक्त रहते रोकना ही सबसे बड़ी समझदारी है।

बिना लक्षण, बड़ा असर


डायबिटीज की सबसे खतरनाक बात ये है कि इसकी शुरुआत में कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते। पर जब तक इसका पता चलता है, तब तक शरीर काफी नुकसान झेल चुका होता है। अच्छी खबर ये है कि अगर आप अभी अलर्ट हो जाएं, तो इस बीमारी को 10 साल तक रोका या धीमा किया जा सकता है।

जब शुगर बन जाए 'साइलेंट किलर'

लगातार हाई ब्लड शुगर न सिर्फ कमजोरी देता है, बल्कि धीरे-धीरे हृदय रोग, अंधापन, किडनी फेलियर और न्यूरोपैथी जैसी समस्याओं का कारण भी बनता है। इसे नजरअंदाज करना यानी खुद अपने शरीर के खिलाफ जंग छेड़ना।

समय रहते संभलें तो डायबिटीज होगी दूर

एक मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप 40 से 50 की उम्र में प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं, तो घबराने की ज़रूरत नहीं। थोड़े से बदलाव से आप न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि इसे नॉर्मल लेवल तक वापस भी ला सकते हैं।

एक्टिव रहना है जरूरी

सबसे पहले अपनी दिनचर्या में थोड़ा चलना-फिरना शामिल करें। रोजाना की हल्की एक्सरसाइज़, वॉक, साइकिलिंग या सीढ़ियां चढ़ना जैसी चीजें शरीर को एक्टिव बनाए रखती हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।

डाइट प्लान ही असली हीरो

डायबिटीज कंट्रोल का आधा खेल आपकी डाइट में छुपा होता है। प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाएं, ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त और नेचुरल फूड्स को अपनाएं। समय पर खाना और संतुलित आहार आपको इस बीमारी से लंबे समय तक दूर रख सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

इन 5 लोगों के लिए सेहत का खजाना नहीं मुसीबत की जड़ बन सकता है पनीर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।