Diabetics: डायबिटीज में आम खा सकते हैं या नहीं? कब और कितना खाना है सेफ, यहां जानें

Diabetics : डायबिटीज मरीजों लिए ऐसा कोई फल नहीं है जो पूरी तरह से नुकसानदायक हो लेकिन कुछ फलों को बहुत सोच-समझकर और सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि उनमें नेचुरल शुगर ज्यादा और फाइबर कम होता है। उदाहरण के लिए - आम, कटहल, केला, चीकू, अंगूर, किशमिश और खुबानी जैसे सूखे मेवे। ये सभी ऐसे फल हैं जिन्हें डायबिटीज मरीजों को सावधानी से खाना चाहिए

अपडेटेड May 04, 2025 पर 9:18 PM
Story continues below Advertisement
Diabetics : डायबिटीज के मरीज, आम इस दुविधा में रहते हैं कि आम खाया जाए या नहीं?

Diabetics : गर्मियों का राजा कहे जाने वाला फल, आम का मौसम चल रहा है। फलों का राजा हर किसी की पसंद होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज, आम इस दुविधा में रहते हैं कि आम खाया जाए या नहीं? और आम को खाया भी जाए तो उसकी क्वांटिटी कितनी होनी चाहिए। डायबिटीज के मरीज के कई मरीज आम खाने से बचते हैं क्योंकि इसमें ने नेचुरल शुगर और कैलोरी ज्यादा होती है। क्योंकि इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, ऐसे में ये सवाल हर किसी के मन में उठता है कि डायबिटीज होने पर आम का सेवन करना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब

शुगर पेशेंट, खा सकते हैं आम?

डॉक्टर्स के मुताबिक डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं, लेकिन उसकी क्वांटिटी ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आम में मिठास ज़रूर होती है लेकिन इसमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI 51) भी होता है, जिससे यह ज़्यादातर लोगों के शुगर लेवल को अचानक बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ाता। फिर भी, डायबिटिक लोगों को सलाह दी जाती है कि वे आम खाने के बाद अपने शुगर लेवल पर नजर रखें और ज़्यादा मात्रा में या देर रात आम खाने से बचें। अगर आम को दही या नट्स जैसे प्रोटीन या हेल्दी फैट्स के साथ खाया जाए तो यह ब्लड शुगर को ज़्यादा बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

Diabetics


तरबूज को लेकर ये सलाह 

अब बात करते हैं तरबूज की। इसमें प्राकृतिक शुगर जरूर होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी थोड़ा ज़्यादा होता है (लगभग 72-76), लेकिन इसकी एक खासियत यह है कि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसी वजह से अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए (जैसे एक कप), तो यह ब्लड शुगर को ज़्यादा नहीं बढ़ाता। सबसे जरूरी बात यह है कि तरबूज या किसी और मीठे फल को ज़्यादा मात्रा में न खाएं और एक साथ कई मीठे फल न मिलाएं। अगर आप तरबूज को कुछ प्रोटीन या हेल्दी फैट्स (जैसे कि नट्स या बीज) के साथ खाएं, तो यह शरीर में चीनी के अब्जॉर्प्शन को धीमा कर सकता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है।

सही क्वांटिटी जरूरी

आम या तरबूज जैसे मीठे फलों को डायबिटी के मरीज कम मात्रा में खा सकते हैं। आमतौर पर एक बार में एक छोटा टुकड़ा या आधा से एक कप तक इस फल खाना ठीक माना जाता है। उदाहरण के लिए, आम के एक-दो स्लाइस या तरबूज का एक छोटा कटोरा ज़्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित हो सकता है, बशर्ते यह उनकी पूरी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की तय मात्रा के अंदर हो। फल को खाने के समय का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन्हें मुख्य भोजन के बीच में खाते हैं, यानी जब आपने कोई और हाई कार्ब वाला खाना नहीं खाया होता तो इससे ब्लड शुगर में तेज बढ़ोतरी होने की संभावना कम होती है।

हर व्यक्ति की शुगर रिएक्शन अलग होता है, इसलिए यह ज़रूरी है कि आप अपने शरीर की प्रतिक्रिया को समझें और मॉनिटर करें। और सबसे अच्छा होगा कि आप अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से इस बारे में सलाह लें, ताकि आपकी डाइट आपके शरीर के हिसाब से तय की जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।