Get App

Drink Water at Night: रात में सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं, जानिए सच्चाई

Drink Water at Night: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर पानी पीना जरूरी माना जाता है। रात को सोने से दो घंटे पहले हल्का गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन शुगर और किडनी के मरीजों को रात में ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। कई लोगों की आदत होती है कि वे सोने से पहले पानी पीते हैं। लेकिन, क्या शरीर के अनुसार ये आदत सही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2024 पर 6:33 AM
Drink Water at Night: रात में सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं, जानिए सच्चाई
Drink Water at Night: सोने से 2 घंटे पहले पानी पीना बेहतर माना गया है।

Drink Water at Night: हमारे शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है। ऐसे में सही मात्रा और नियमित अंतराल पर पीना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो बॉडी डिहाइड्रेट हो जाएगी। इससे कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। एक हेल्दी एडल्ट को दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। दिन में तो भरपूर पानी पीना चाहिए लेकिन, रात को सोने से पहले पानी पीने को लेकर अलग अलग सलाह दी जाती है। कुछ लोग कहते हैं कि रात को सोने से पहले कम पानी पीना चाहिए। वहीं कई जगह कहा जाता है कि रात को सोने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए। .

ऐसे में आइये जानते हैं कि रात को सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं। अगर पीना चाहिए तो कितना और किस तरह से पानी पीना चाहिए? इसके साथ ही ये भी जानिए कि किन लोगों को रात में ज्यादा पानी नहीं पीने की सलाह दी जाती है।

सोने से पहले पानी पिएं या नहीं

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात के वक्त सोने से करीब 2 घंटे पहले पानी पीना (Drink Water at Night) जरूरी है। जिससे खाना पचने में आसानी होती है। इसके अलावा पानी के कारण विटामिन और मिनरल्स भी शरीर में अवशोषित होते हैं। पानी पीने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है और टॉक्सिन और वेस्ट प्रोडक्ट बाहर निकलने में परेशानी नहीं होती है। दिन भर में जो भोजन किया जाता है, वो रात में डाइजेस्ट होता है। कब्ज और अन्य परेशानियों से छुटकारा मिलता है। रात को ऐन सोने से पहले पानी नहीं पीना चाहिए। यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। लिहाजा सोने से 2 घंटे पहले ही पानी पीना बेहतर माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें