Get App

तपती गर्मी में बढ़ रहा है 'आई स्ट्रोक' का खतरा! डॉक्टर से जानें कैसे आपनी आंखों का रखें ख्याल

हीट स्ट्रोक के खतरे के बीच ये आई स्ट्रोक क्या है, इससे कैसे बचाव किया जा सकता है? और तपती गर्मी में आखिर कैसे अपनी आंखों का ख्याल रखा जाए? वो बता रहे हैं आपको जगत फार्मा और बसु आई हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ. महेंदर सिंह बसु...

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 5:00 AM
तपती गर्मी में बढ़ रहा है 'आई स्ट्रोक' का खतरा! डॉक्टर से जानें कैसे आपनी आंखों का रखें ख्याल
डॉ. महेंदर सिंह बसु से जानें गर्मी में कैसे आपनी आंखों का रखें ख्याल

इस बार गर्मी पिछले कुछ सालों के मुकाबाले काफी ज्यादा है। जैसे-जैसे देशभर में तापमान बढ़ रहा है, ऐसे में तेज होती गर्मी और लू भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई चिंताएं पैदा कर रही हैं। इस झुलसा देने वाली गर्मी में आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में कई डॉक्टर और मेडिकल एक्सपर्ट इसे लिए चेतावनियां भी जारी कर रहे हैं और 'आई स्ट्रोक' नाम की एक चिंताजनक बीमारी से सभी को सचेत कर रहे हैं।

हीट स्ट्रोक के खतरे के बीच ये आई स्ट्रोक क्या है, इससे कैसे बचाव किया जा सकता है? और तपती गर्मी में आखिर कैसे अपनी आंखों का ख्याल रखा जाए? वो बता रहे हैं आपको जगत फार्मा और बसु आई हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ. महेंदर सिंह बसु...

आई स्ट्रोक क्या है ?

पिछले कई दिनों से भारत के उत्तर पश्चिमी राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया था, जिसकी वजह से आई स्ट्रोक के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इस स्थिति को 'इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी' कहा जाता है, जिसमे ऑप्टिक नर्व की ब्लड की सप्लाई रुक जाती है, जिसकी वजह से विजन लॉस और आंखों में सूजन हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें