Holi 2024: होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं, गिले-शिकवे भूलकर दुश्मन भी गले लग जाते हैं... होली के त्योहार को हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा होता है। हर कोई इसकी मस्ती में डूब जाना जाता है। होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। लेकिन आजकल बाजार में बहुत से नकली रंग भी मिलते हैं, जो केमिकल युक्त हो सकते हैं। ऐसे रंगों से होली नहीं खेलना चाहिए। यह सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इन नकली रंगों में लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट, मरकरी सल्फाइट, क्रोमियम आयोडाइड, एल्युमिनियम ब्रोमाइड, एस्बेस्टस, सिलिका आदि होते हैं।
