फैटी लीवर का मतलब है कि हमारे लीवर में अत्यधिक चर्बी जमा हो गई है, जो धीरे-धीरे लीवर की सेहत को बिगाड़ सकती है। इसके ज्यादातर मामलों में यह बीमारी मोटापे, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के साथ जुड़ी होती है। खासकर आईटी कर्मचारियों में यह बीमारी इसलिए भी ज्यादा देखने को मिलती है क्योंकि वे घंटों बैठकर काम करते हैं, ठीक से खाना नहीं खाते, नींद पूरी नहीं करते और तनाव में रहते हैं।
