चारपाई में छुपे खटमलों का जड़ से करना चाहते हैं सफाया, तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

खटमल देखने में भले छोटे लगते हैं, लेकिन जिस घर में ये अपना ठिकाना बना लें तो जीना मुश्किल कर देते हैं। अक्सर बारिश के मौसम में गर्मी और उमस के माहौल में पनपते हैं। ये ज्यादातर चारपाई, पुराने गद्दों, तकियों और कपड़ों में छिप कर रहते हैं और रात में काटते हैं।

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 6:51 PM
Story continues below Advertisement

बारिश के मौसम में गर्मी और उमस बढ़ जाती है और यही समय होता है खटमल (bedbugs) जैसे कीड़े-मकौड़ों के पनपने का। ये चारपाई, लकड़ी के सामान, पुराने गद्दे, तकिया और कपड़ों में पनपते हैं। देखने में ये भले ही बेहद छोटे लगते हों, मगर सोते समय बहुत परेशान करते हैं। रात के समय ये शरीर की गर्मी और खून की स्मेल से अट्रैक्ट होते हैं और हम पर हमला करते हैं।

देखा जाए तो खटमक के काटने से मच्छों की तरह मलेरिया, डेंगी या चिकनगुन्या जैसी गंभीर बीमारी नहीं होती है। मगर इनके काटने से शरीर में खुजली और लाल दाने आ सकते हैं और एलर्जी हो सकती है। रात में नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन की शिकायत हो सकती है, जो मानसिक तनाव का कारण बनती है। इसलिए बारिश के मौसम में अपने घर के पुराने लकड़ी के आइटम, गद्दे, तकिये के रखरखाव का खास ध्यान रखें।

कैसे पनपते हैं खटमल

आम धारण के विपरीत खटमल गंदगी में नहीं पनपते हैं। खटमल के पनपने का ये सिर्फ एक कारण है। असल में खटमल हमारे घर में आने वाले मेहमान के साथ चुपके से चलते आते हैं। कई बार जब हम कहीं बाहर से आते हैं, तो भी ये हमारी चीजों में छिपकर आ जाते हैं। खटमल लकड़ी की दरारों, गद्दों, तकियों, फटी हुई चादरों और लंबे समय से बिना धुले कपड़ों में आसानी से छिप जाते हैं। चारपाई की बुनावट, महीनों से पड़े पुराने कपड़े इनके छिपने और प्रजनन की बेस्ट जगह होती है।

कैसे जानें घर में घुस आए हैं खटमल

अगर आपको या परिवार में किसी को रात में खुजली होती है, स्किन पर छोटे लाल दाने दिखते हैं, या बार-बार नींद टूटती है, तो ये बतात है कि आपके घर में खटमलों ने अपना ठिकाना बना लिया है। अगर आप भी अपने घर को खटमलों के प्रकोप से बचाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। खटमल भगाने के कुछ सरल आयुर्वेदिक नुस्खे यहां बता रहे हैं, आइए जानें।


धूप

बिस्तर, गद्दे और चादरों को नियमित रूप से धूप में सुखाते रहें। सूरज की गर्मी से खटमल मर जाते हैं और उनके अंडे भी नष्ट हो जाते हैं।

नीम का इस्तेमाल

नीम की सूखी पत्तियों को बिस्तर पर फैलाएं या नीम का तेल गद्दे और चारपाई की दरारों पर लगा सकते हैं। इसकी स्मेल खटमलों को दूर करती है।

हल्दी-नीम का लेप

हल्दी और नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे चारपाई या लकड़ी के जोड़ों पर लगा दें। ये नेचुरल बग्स रिपेलेंट की तरह काम करता है।

कपूर का छिड़काव

कपूर का पाउडर गद्दों और चारपाई पर छिड़कें या उसकी टैब्लेट्स रखें। कपूर की तेज स्मेल खटमलों को भगाने में मदद करती है।

पुराने कपड़ों की देखभाल

समय-समय पर पुराने कपड़े, चादरें और गद्दे बदलें या अच्छे से धोकर धूप में सुखाएं।

Monsoon Fruits: पेट की तबाही मचा सकते हैं ये 5 फल, बारिश में भूलकर भी न करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।