Knee Transplant: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब उन्हें अगर घुटनों से जुड़ी कोई समस्या है तो मेट्रो शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। सूबे की राजधानी लखनऊ में घुटना प्रत्यारोपण (Knee Transplant) शुरू कर दिया है। ये काम फ्री में किया जा रहा है। इसके लिए मरीजों से कोई पैसे नहीं लिए जाते हैं। यह व्यवस्था शहर के मशहूर सरकाकी अस्पताल लोकबंधु राज नारायण में मुहैया कराई जा रही है। लोकबंधु अस्पताल लखनऊ के कानपुर रोड में है। यहां मरीजों की जांच कर हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
