आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। लोगों के रहन-सहन और खानपान में बहुत बदलाव आया है। बहुत से लोग अपनी नींद पर भी ध्यान नहीं देते हैं। नींद पूरी नहीं होने से कई तरह की समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। आमतौर पर लोगों को कम से कम रोजाना 7 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। अगर नींद पूरी नहीं होती है तो इसका असर शारीरिक और मानसिक स्तर पर पड़ता है। लिहाजा हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। कम सोने से कैंसर, डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
