Get App

सुबह उठते ही करें ये काम, पाचन से लेकर जोड़ों तक हर दर्द होगा छूमंतर!

Health tips: अगर सुबह की शुरुआत सही हो, तो पूरा दिन तरोताजा गुजरता है। आयुर्वेद में खाली पेट घी और गुनगुना पानी पीने को अमृत समान बताया गया है। ये नुस्खा आज के एक्सपर्ट्स भी मानते हैं और इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2025 पर 1:46 PM
सुबह उठते ही करें ये काम, पाचन से लेकर जोड़ों तक हर दर्द होगा छूमंतर!
Health tips: घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं।

हर सुबह की एक सही शुरुआत पूरे दिन की ऊर्जा तय कर सकती है। आयुर्वेद में कुछ चीजों को अमृत के समान माना गया है, और उनमें से एक है देसी घी। अगर आप सुबह उठकर खाली पेट एक चम्मच घी को गुनगुने पानी के साथ लेते हैं, तो ये आदत आपकी सेहत के लिए वरदान बन सकती है। ये कोई नया ट्रेंड नहीं है, बल्कि सदियों पुराना घरेलू नुस्खा है, जिसे आजकल के हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मान्यता दे रहे हैं। माना जाता है कि ये तरीका शरीर को अंदर से साफ करता है, पेट को हल्का रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

ये न केवल आपकी इम्यूनिटी को बढ़ा सकता है बल्कि वजन को कंट्रोल में रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार हो सकता है। सुबह का ये छोटा सा कदम, आपकी सेहत में बड़ा फर्क ला सकता है।

जोड़ों और हड्डियों को दे मजबूती

घी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। जोड़ों के दर्द और जकड़न की शिकायत करने वाले लोगों के लिए ये बेहद फायदेमंद है। खासकर बुजुर्गों और 40+ उम्र के लोगों को ये आदत जरूर अपनानी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें