Get App

Spinach: पालक है सेहत के लिए फायदेमंद, हार्ट-कैंसर का खतरा होगा कम, जानिए कैसे करें सेवन

Spinach: पालक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें प्रोटीन, विटामिन की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जती है। इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। पालक में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें और भी कई विटामिन्स होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2024 पर 4:59 PM
Spinach: पालक है सेहत के लिए फायदेमंद, हार्ट-कैंसर का खतरा होगा कम, जानिए कैसे करें सेवन
Spinach: पालक खाने से कैंसर, हार्ट अटैक, डायबिटीज और मोटापे जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

Spinach: पालक किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसकी वजह ये है कि ये साग न सिर्फ सेहत बल्कि स्वाद के मामले में भी बेजोड़ होता है। पालक में कम मात्रा में ही कार्बोहाइड्रेट घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही ये दिल के लिए भी काफी अच्छा होता है। पालक वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को बढ़ने से रोकने के काम भी आता है। पालक कई बीमारियों में यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं इसे मेमोरी बूस्टर भी माना जाता है। बढ़ते उम्र में याददाश्त कमजोर होने जैसी बीमारी को यह पालक का साग दूर करता है।

अगर पालक को डाइट में शामिल कर लिया जाए तो यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। पालक को सब्जी बनाकर, कच्चा या फिर इसका जूस भी पिया जा सकता है। इतना ही नहीं पालक आंखों की रोशनी के लिए भी बेहद ही अच्छा माना जाता है।

पालक के सेवन से दिल रहेगा चकाचक

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर की वैज्ञानिक डॉक्टर विद्या गुप्ता का कहना है कि पालक में आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, पोटेशियम, मैग्निशियम, प्रोटीन, खनिज लवण और कई तरीके के अन्य विटामिन भी पाए जाते हैं। पालक में एंटीऑक्सीडेंट भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से पालक को सुपर फूड कहा जाता है। यह दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके लिए आप रोजना अपनी डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं पालक में नाइट्रेट की मात्रा ज्यादा होती है.जो हाई बीपी को कंट्रोल रखने में काफी मददगार होता है। इसके अलावा शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक के खतरे को भी दूर रखता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें