Get App

Dinga Dinga: जानें क्या है युगांडा में फैल रही 'डिंगा-डिंगा' बीमारी, जिसके संक्रमण से लोग नाचने पर हो रहे मजबूर?

DInga Dinga Mysterious Disease: युगांडा में एक भयानक वायरस फैल रहा है, जिसका नाम है डिंगा डिंगा वायरस। इस वायरस के चपेट में आने पर पीड़ित व्यक्ति के शरीर में तेज कंपन होता है। जिसको देखकर ऐसा लगता है कि व्यक्ति डांस कर रहा है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी बीमारी के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2024 पर 8:51 PM
Dinga Dinga: जानें क्या है युगांडा में फैल रही 'डिंगा-डिंगा' बीमारी, जिसके संक्रमण से लोग नाचने पर हो रहे मजबूर?
DInga Dinga virus: युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले में फैल रहें ‘डिंगा डिंगा’ वायरस से महिलाओं और लड़कियों को अपने चपेट में ले रहा है

Dinga Dinga Mysterious Disease: देश और दुनिया में कोविड-19 महामारी के बाद से कई अजीबोगरीब बीमारियां और वायरस फैल रहे हैं। ऐसी ही एक विचित्र बीमारी अफ्रीका के युगांडा (Uganda) में सामने आई है, जिसे ‘डिंगा डिंगा’ कहा जा रहा है। यह बीमारी मुख्यतः युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले की महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित कर रही है। इस बीमारी के लक्षणों के कारण पीड़ित व्यक्ति के शरीर में कंपन होता है, और वे अनियंत्रित रूप से हिलने लगते हैं, मानो महिलाएं डांस कर रही हों।

इस बीमारी का फैलाव अब भी एक रहस्य बना हुआ है, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सचेत रहने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस समस्या का समाधान खोजने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

क्या है युगांडा में फैली डिंगा डिंगा बीमारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिंगा डिंगा बीमारी पहली बार युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले में सामने आई है। वैज्ञानिक और चिकित्सा विशेषज्ञ इस बीमारी के कारणों को समझने में लगे हुए हैं। डिंगा डिंगा बीमारी से परेशान लोगों में विचित्र लक्षण नजर आ रहे हैं। इसके प्रभावित लोगों में शरीर को अत्यधिक हिलाना, तेज बुखार, कमजोरी, और गंभीर मामलों में लकवा जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। यह बीमारी इतना गंभीर हो रही है कि यह पीड़ितों को चलने में भी कठिनाई पैदा करती है। अफ्रीका में इस बीमारी के फैलने का कारण अभी पता नहीं चला है। जहां-जहां पर यह बीमारी फैली है वहां के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें