Get App

'21वीं सदी भारत की सदी होगी', अपने कार्यकाल के आखिरी दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया राष्ट्र के नाम संबोधन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों से भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए को कहा कि प्रकृति मां गहरी पीड़ा से गुजर रही है और जलवायु संकट इस ग्रह के भविष्य को खतरे में डाल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2022 पर 10:17 PM
'21वीं सदी भारत की सदी होगी', अपने कार्यकाल के आखिरी दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया राष्ट्र के नाम संबोधन
अपने कार्यकाल के आखिरी दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया राष्ट्र के नाम संबोधन

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने रिटायरमेंट से पहले रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अपने कार्यकाल के दौरान समाज के सभी वर्गों से मिले पूरे सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद के लिए अपना हार्दिक आभार जताया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों से भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए को कहा कि प्रकृति मां गहरी पीड़ा से गुजर रही है और जलवायु संकट इस ग्रह के भविष्य को खतरे में डाल सकता है।

राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में उन्होंने कहा कि देश 21वीं सदी को ‘भारत की सदी’ बनाने के लिए तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा, "शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए हमारे देशवासी सक्षम बन सकते हैं और आर्थिक सुधारों का लाभ लेकर अपने जीवन निर्माण के लिए सर्वोत्तम मार्ग अपना सकते हैं।"

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें