President Oath Taking Ceremony: द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 25 जुलाई को शपथ (oath) लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति (President) होंगी। रिकॉर्ड दिखाते हैं कि साल 1977 से लगातार राष्ट्रपतियों ने इसी तारीख (25 जुलाई) को शपथग्रहण की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार को संसद के संसद के सेंट्रल हॉल में होगा, जहां भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) एनवी रमना (N V Ramana) उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति भाषण देंगे।
समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
अब तक कौन-कौन बने राष्ट्रपति?
भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी। 1952 में उन्होंने पहला राष्ट्रपति चुनाव जीता। राजेंद्र प्रसाद ने दूसरा राष्ट्रपति चुनाव भी जीता और मई 1962 तक इस पद पर रहे।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 13 मई, 1962 को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और वह 13 मई, 1967 तक इस पद पर रहे। दो राष्ट्रपति - जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद - अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके क्योंकि उनका निधन हो गया था।
भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली। तब से 25 जुलाई को ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने इसी तिथि को राष्ट्रपति पद की शपथ ली।