Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 26, 2024 / 1:01 PM IST

Republic Day 2024 Highlights: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की ताकत, आसमान में तेजस-राफेल गरजे

Republic Day 2024 Highlights: देश में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर किया गया। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज हुआ

Republic Day 2024 Highlights: आज 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस की परेड में कई राज्यों झांकी दिखाई गई। परेड में फ्रांस का 95-सदस्यों का मार्चिंग दस्ता और 33-सदस्यों का बैंड दस्ता भी शामिल हुआ। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई माय

 REPUBLIC DAY 2024 LIVE UPDATES: 75वें गणतंत्र दिवस का देश जश्न मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आज सांस्कृति विरासत ही नहीं, बल्कि देश की ताकत का दम भी दिखाई दे रहा है।
REPUBLIC DAY 2024 LIVE UPDATES: 75वें गणतंत्र दिवस का देश जश्न मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आज सांस्कृति विरासत ही नहीं, बल्कि देश की ताकत का दम भी दिखाई दे रहा है।
JANUARY 26, 2024 / 12:58 PM IST

Republic Day 2024 Live: एक बार फिर लोगों को बीच आए पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति को विदा करने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज में नजर आए। उन्होंने कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी 26 जनवरी की परेड के बाद हमेशा लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं।

    JANUARY 26, 2024 / 12:55 PM IST

    Republic Day 2024 Live: राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस का समापन

    कर्तव्य पथ पर पहुंचे प्रसिडेंट्स के बॉडीगार्ड्स पहुंच गए। इसी के साथ राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद गणतंत्र दिवस खत्म हो गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक ही बग्घी में राष्ट्रपति की ओर रवाना हो गए।

      JANUARY 26, 2024 / 12:33 PM IST

      Republic Day 2024 Live: आसमान में उठी लोगों की निगाहें

      कर्तव्य पथ से सभी की निगाहें ऊपर आसमान की तरफ उठ गई हैं। फ्लाई पास्ट के दौरान 54 विमानों और हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया। इनमें फ्रांस की वायु सेना और अंतरिक्ष बल के तीन विमान, भारतीय वायु सेना के 46 विमान और भारतीय नौसेना का एक और थल सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल किए गए हैं।

        JANUARY 26, 2024 / 12:08 PM IST

        Republic Day 2024 Live: चुनाव आयोग और लोक निर्माण की झांकी भी बनी परेड का हिस्सा

        भारत के चुनाव आयोग की झांकी ने भी परेड का हिस्सा लिया। इसमें वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया है। वहीं केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी में सेंट्रल विस्ट्रा की थीम देखने को मिली। इसमें संसद का पूरे हिस्से को प्रदर्शित किया गया था। संस्कृति मंत्रालय की झांकी में बौद्ध, जैन संतों के संवाद को थीम में शामिल किया गया है।

          JANUARY 26, 2024 / 11:59 AM IST

          Republic Day 2024 Live: झांकी में चंद्रयान-3

          गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड दस्ते में इसरो भी शामिल हुआ। इस दौरान चंद्रयान-3 की झांकी निकाली गई। चंद्रयान-3 की झांकी देख दर्शकों के साथ केंद्रीय मंत्री भी खड़े हो गए।

            JANUARY 26, 2024 / 11:56 AM IST

            Republic Day 2024 Live: UP की झांकी में राम मंदिर

            उत्तर प्रदेश की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह झांकी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या पर केंद्रित रही। झांकी के चारों ओर की झालर दीपोत्सव को दर्शाया गया है। इसमें भगवान राम के अयोध्या आगमन के उपल्क्ष्य में राज्य सरकार की ओर से शुरू किया गया प्रकाश उत्सव है। इस झांकी की थीम अयोध्या: विकसित भारत समृद्ध विरासत रही।

              JANUARY 26, 2024 / 11:50 AM IST

              Republic Day 2024 Live: ऊंट पर सवार BSF की महिला टुकड़ी ने दी सलामी

              सीमा सुरक्षा बल की ऊंट टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर सलामी दी। इस टुकड़ी का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह खींची ने किया। ये दूसरी बार है जब महिला ऊंट सवार अपने सजे हुए ऊंटों पर परेड में हिस्सा ले रही हैं। BSF के शाही ऊंट राजस्थान और गुजरात सीमा पर कुख्यात तस्करों और चरमपंथियों का सफलतापूर्वक पता लगाने में मदद की है। भारत में जी20 सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों ने भी बीएसएफ ऊंट दल के प्रदर्शन की सराहना की थी।

                JANUARY 26, 2024 / 11:46 AM IST

                Republic Day 2024 Live: NCC की टुकड़ी ने दी सलामी

                एनसीसी की अलग-अलग टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर सलामी दी। पहली बार इस परेड में ऑल-गर्ल ट्राई-सर्विस मार्चिंग दस्ता ने हिस्सा लिया। जिसका नेतृत्व उत्तर प्रदेश निदेशालय की सीनियर अंडर ऑफिसर तनु तेवतिया ने किया। इस दस्ते में 148 लड़कियों शामिल हुईं। वहीं NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) टीम की 200 महिलाओं मे परेड में हिस्सा लिया। इसका नेतृत्व गुवाहाटी की रागिना तमांग ने किया जो कि सिक्किम की हैं।

                  JANUARY 26, 2024 / 11:37 AM IST

                  Republic Day 2024 Live: दिल्ली पुलिस की महिलाओं ने परेड में लिया हिस्सा

                  गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस की तरफ से परेड में केवल महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं। मार्चिंग दस्ते में कुल 194 महिला हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल ने हिस्सा लिया। इस परेड का नेतृत्व आईपीएस ऑफिसर श्वेता के सुगथन ने की।

                    JANUARY 26, 2024 / 11:29 AM IST

                    Republic Day 2024 Live: सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने दुनिया को दिखाई ताकत

                    भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया। इस रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया।

                      JANUARY 26, 2024 / 11:21 AM IST

                      Republic Day 2024 Live: मद्रास रेजिमेंट ने परेड में लिया हिस्सा

                      भारत की सुरक्षा के लिए बने दमदार हथियारों के बाद मार्चिंग दस्तों की शुरुआत भी हो गई है। कर्तव्य पथ पर मद्रास रेजिमेंट के जवानों ने राष्ट्रपति को सलामी दी। ये देश की सबसे पुरानी इन्फेंट्री रेजीमेंट है। मद्रास रेजिमेंट के बाद ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट ने मार्च किया। उनके पीछे राजपूताना राइफल्स के जवानों ने सलामी दी। इनका युद्ध घोष है राजा राम चंद्र की जय।

                        JANUARY 26, 2024 / 11:17 AM IST

                        Republic Day 2024 Live: महिला ट्राई सर्विस टुकड़ी ने दी सलामी

                        पहली बार महिला ट्राई सर्विस के दस्ते कर्तव्य पथ पर सलामी दी। इस पूरे दस्ते में महिला जवान ही हैं। इसमें तीनों सेना-जल, थल और वायु सेना की महिला जवान हैं। ये पहली बार है जब ट्राई सर्विस की महिला टुकड़ी एक साथ कर्तव्य पथ पर कदमताल कर रही हैं।

                          JANUARY 26, 2024 / 11:08 AM IST

                          Republic Day 2024 Live: सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम

                          मैकेनाइज्ड कॉलमों में 9 रैपिड इंजीनियर रेजिमेंट के कैप्टन सुमन सिंह के नेतृत्व में कोर ऑफ इंजीनियर्स के सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम के दस्ते ने सलामी दी। इसके बाद अगली टुकड़ी मोबाइल ड्रोन जैमर सिस्टम और सिग्नल कोर के एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मानिटरिंग की रही। इसके बाद 3 इलेक्ट्रॉनिंक वारफेयर बटालियन का एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ की शान बढ़ा दी।

                            JANUARY 26, 2024 / 11:05 AM IST

                            Republic Day 2024 Live: T-90 टैंक ने दी सलामी

                            घुड़सवारों के दस्ते के बाद T90 टैंक से लेफ्टिनेंट फैज सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। इस टैंक को भीष्म के नाम से भी जाना जाता है और ये भारतीय थल सेना का एक खतरनाक हथियार है। इसके पीछे भारतीय निर्मित नाग मिसाइल चल रही है। ये 125 मिमी स्मूथ बोर गन से लैस हैं। यह टैक चार तरह के गोला बारूद दाग सकता है और 5000 मीटर की दूरी तक बंदूक से मिसाइल दागने की भी क्षमता रखता है।

                              JANUARY 26, 2024 / 11:01 AM IST

                              Republic Day 2024 Live: 61वीं कैवेलरी के घुड़सवारों ने दी सलामी

                              फ्रांस की सेना के पीछे भारतीय सैन्य दस्ते नजर आए। सबसे पहले भारती सेना की कैवेलरी यूनिट राष्ट्रपति को सलामी दी। 61 कैवेलरी देश की सबसे पुरानी पलटन में से हैं और इन्हें कई सैन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

                                JANUARY 26, 2024 / 10:50 AM IST

                                Republic Day 2024 Live: राष्ट्रपति को दी परवीर चक्र, अशोक चक्र और महावीर चक्र विजेताओं ने सलामी

                                परेड कमांडर की सलामी के बाद गैलेंट्री अवॉर्ड्स विजेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने से गुजरते हुए उन्हें सलामी दी। इस दौरान देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान विजेता सैनिक कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के सामने से गुजरते हैं। परमवीर चक्र, महावीर चक्र और अशोक चक्र अपने क्रम में निकले।

                                  JANUARY 26, 2024 / 10:41 AM IST

                                  Republic Day 2024 Live: चीफ गेस्ट मैक्रों के साथ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

                                  राष्ट्रपति मुर्मू चीफ गेस्ट मैक्रों के साथ समारोह स्थल पर पहुंच चुकी हैं। पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की बग्गी के दाहिने और रेजीमेंट के कमांडेडंट कर्नल अमित बेरवाल अपने घोड़े ग्लोरियस पर थे। वहीं बाईं ओर अपने घोड़े सुल्तान पर रेजीमेंट के सेकेंड-इन-कमान लेफ्टिनेंट कर्नल रमाकांत यादव थे। राष्ट्रपति की बग्घी की अगुवाई अपने घोड़े अर्जुन पर रिसालदार सुंदर सिंह तंवर ने किया।

                                    JANUARY 26, 2024 / 10:25 AM IST

                                    Republic Day 2024 Live: पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

                                    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांधनी साफा बांध कर कर्तव्य पथ पर पहुंच गए हैं। यहां से वो सबसे पहले नेशनल वॉर मेमोरियल गए। इसके बाद यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

                                      JANUARY 26, 2024 / 10:18 AM IST

                                      Republic Day 2024 Live: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फहराया तिरंगा

                                      दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन हमारे इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति और विश्व गुरु बनने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

                                        JANUARY 26, 2024 / 10:13 AM IST

                                        Republic Day 2024 Live: UP के CM योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा

                                        उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी तिरंगा फहराया।

                                          JANUARY 26, 2024 / 10:06 AM IST

                                          Republic Day 2024 Live Updates: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ शेयर की सेल्फी

                                          फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी भी शेयर की है। मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। वह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे जहां भारत की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा। मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी और भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है। आइये, जश्न मनाते हैं!

                                            JANUARY 26, 2024 / 9:59 AM IST

                                            Republic Day 2024 Live Updates: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ध्वज फहराया

                                            भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वज फहराने के बाद जेपी नड्डा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज संकल्प का दिन भी है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम देश को आत्मनिर्भर की तरफ ले जाएंगे।

                                              JANUARY 26, 2024 / 9:55 AM IST

                                              Republic Day 2024 Live Updates: इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, देखिए पूरी लिस्ट

                                              सरकार ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों की लिस्ट जारी की है। पद्म पुरस्कार तीन कैटगरी में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। ये पुरस्कार कई कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, ट्रेड और इंडस्ट्री, मेडिकल, साहित्य और शिक्षा, स्पोर्ट्स और सिविल सर्विस क्षेत्रों में दिए जाते हैं। किन-किन हस्तियों को पुरस्कार मिला है। यहां देखिए पूरी लिस्ट

                                                JANUARY 26, 2024 / 9:30 AM IST

                                                Republic Day 2024 Live Updates: 80 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से किया जाएगा सम्मानित

                                                गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार सशस्त्र बलों के 80 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 12 को ये सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है। 80 गैलेंट्री अवॉर्ड्स में से 6 कीर्ति चक्र, 16 शौर्य चक्र, 53 सेना मेडल, 1 नौसेना मेडल और चार वायु सेना मेडल हैं। इसके अलावा 311 डिफेंस डेकोरेशन्स भी दिए गए हैं।

                                                  JANUARY 26, 2024 / 9:02 AM IST

                                                  Republic Day 2024 Live Updates: भारतीय नौसेना की झांकी

                                                  भारतीय नौसेना दल में 144 पुरुष और महिला अग्निवीर शामिल किए गए हैं। जिनका नेतृत्व दल कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट प्रज्वल एम और प्लाटून कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट मुदिता गोयल, लेफ्टिनेंट शरवानी सुप्रिया और लेफ्टिनेंट देविका एच करेंगी। इसके बाद नौसेना की झांकी होगी। जिसमें 'नारी शक्ति' और 'स्वदेशीकरण के जरिए महासागरों में समुद्री शक्ति' विषयों को दर्शाया जाएगा। झांकी के पहले भाग में भारतीय नौसेना की सभी भूमिकाओं और सभी रैंकों में महिलाओं को दर्शाया गया है। जबकि दूसरे हिस्से में पहले स्वदेशी कैरियर बैटल ग्रुप को दर्शाया गया है।

                                                    JANUARY 26, 2024 / 8:43 AM IST

                                                    Republic Day 2024 Live Updates: पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई

                                                    पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया एक्स पर लिखे अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!'

                                                      JANUARY 26, 2024 / 8:39 AM IST

                                                      Republic Day 2024 Live Updates: इस साल 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

                                                      केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 5 को पद्म विभूषण, 17 को को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला, प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, साउथ फिल्मों के एक्टर चिरंजीवी और बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप, फातिमा बीबी (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को पद्म भूषण देने का ऐलान किया गया है।

                                                        JANUARY 26, 2024 / 8:25 AM IST

                                                        Republic Day 2024 Live Updates: 13,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रण

                                                        इस साल परेड में शामिल होने के लिए करीब 13,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। ये वे लोग हैं, जिन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा मिला है। इसके अलावा पेटेंट हासिल करने वाले विशेषज्ञों, इसरो की महिला वैज्ञानिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों और आदिवासी समुदाय के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इसका मकसद सरकार के जनभागीदारी के तहत सभी राष्ट्री उत्सवों में भाग लेने का मौकै मुहैया कराना है। कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए 77,000 सीटों की क्षमता है। इनमें से आम जनता के लिए 42,000 सीट टिकटों के जरिए बुक की जाती हैं।

                                                          JANUARY 26, 2024 / 8:15 AM IST

                                                          Republic Day 2024 Live Updates: MI -17 चार हेलीकॉप्टर करेंगे पुष्पवर्षा

                                                          MI -17 के 4 हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर फूलों की वर्षा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू होगी। परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभालेंगे। कर्तव्य पथ फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते के मार्च पास्ट का गवाह बनेगा। एक बहुउद्देश्यीय टैंकर परिवहन विमान और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल के दो राफेल लड़ाकू विमान सलामी मंच से आगे बढ़ते समय टुकड़ियों के ऊपर से उड़ान भरेंगे।

                                                            JANUARY 26, 2024 / 8:01 AM IST

                                                            Republic Day 2024 Live Updates: 26 जनवरी को क्यों लागू किया गया संविधान

                                                            देश में 75वें गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है। यह देश के सबसे अहम राष्ट्रीय समारोह में से एक है। इस समय नागरिकों में उत्साह, जोश, देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी रहती है। बड़ी संख्या में लोग परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंच रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया है। आखिरी इसी तारीख को क्यों चयन किया गया, पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                                              JANUARY 26, 2024 / 7:56 AM IST

                                                              Republic Day 2024 Live Updates: गणतंत्र दिवस का क्या है महत्व

                                                              भारत का गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। आज ही के दिन यानी 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर आप अपने परिवार, दोस्तों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                                                JANUARY 26, 2024 / 7:48 AM IST

                                                                Republic Day 2024 Live Updates: परेड में पहली बार तेजस भरेगा उड़ान

                                                                एयरफोर्स के बेड़े में 29 लड़ाकू विमान, सात परिवहन विमान, नौ हेलीकॉप्टर और एक हेरिटेज विमान शामिल होंगे। पहली बार अपने देश में बनाया गया तेजस विमान चार विमानों के समूह में उड़ान भरेगा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 260 से अधिक महिला कर्मी मोटरसाइकिल प्रदर्शन के दौरान साहसी करतब दिखाकर देश की ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन करेंगी।

                                                                  JANUARY 26, 2024 / 7:39 AM IST

                                                                  Republic Day 2024 Live Updates: सुबह 4 बजे से दौड़ रही हैं मेट्रो

                                                                  गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से चल रही हैं। दिल्लीवाले सुबह-सुबह परेड देखने निकले। इस दौरान मेट्रो में सामान्य की तुलना मे अधिक लोग दिखाई दिए। सुबह 7 बजे से दिल्ली मेट्रो में पैर रखने की जगह नहीं। परेड देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग मेट्रो से कर्तव्य पथ की ओर जा रहे हैं।

                                                                    JANUARY 26, 2024 / 7:31 AM IST

                                                                    Republic Day 2024 Live Updates: अमेरिका ने दी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

                                                                    संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने भारत को अपना प्रमुख साझेदार बताया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर भारतीयों को बधाई दी। अमेरिका ने दोनों देशों के ‘‘लोगों के आपसी संबंध और गहरे होने की उम्मीद जताई है। ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि पिछले साल ‘‘जी20 की भारत की सफल अध्यक्षता और जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हमारे सहयोग समेत कई कदमों के कारण हमारी वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी’’ के लिहाज से बेहद अहम रहा।

                                                                      JANUARY 26, 2024 / 7:25 AM IST

                                                                      Republic Day 2024 Live Updates: सुबह 10.30 बजे शुरू होगी परेड

                                                                      गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। यह परेड 90 मिनट तक चलेगी। करीब 12 बजे परेड खत्म होगी। परेड नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से लेकर नेशनल स्टेडियम तक जाएगी, जिसकी दूरी पांच किलोमीटर है। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्रीय समर स्मारक’ पर जाने से होगी। जहां वह शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों ‘पारंपरिक बग्गी’ में पहुंचेंगे। यह प्रथा 40 साल बाद फिर से शुरू हो रही है। राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ ही स्वदेशी बंदूक प्रणाली ‘105-एमएम इंडियन फील्ड गन’ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

                                                                        JANUARY 26, 2024 / 7:21 AM IST

                                                                        नमस्कार

                                                                        मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।