29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 3,000 से ज्यादा शहरी लोकल बॉडी से एक सरकारी डेटा इकट्ठा किया गया है, जिसमें ये सामने आया है कि सर्वे में शामिल 38,000 कामगारों में से कम से कम 91.9% SC, ST और OBC कैटेगरी से हैं। डेटा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए NAMASTE कार्यक्रम के तहत लिया गया था, जिसका मकसद काम के दौरान सीवेज और सेप्टिक टैंक क्लीनर का अनुभव और उनके हेल्थ रिस्क के खतरों के मुद्दे को संबोधित करना है।
