Weather Update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अपने लेटेस्ट मौसम बुलेटिन में 28 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की स्थितियां पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए अनुकूल होती जा रही हैं। इसके अलावा, यह भी भविष्यवाणी की गई है कि 30 सितंबर, 2023 के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। यह धीरे-धीरे तीव्र होने के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसकी वजह से भारी बारिश होने की आशंका है।
