पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी के बाद अब एडिनोवायरस (Adenovirus) ने नई गंभीर चिंता पैदा कर रहा है। राजधानी कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में एडिनोवायरस का कहर बरप रहा है। इस सीजन में बुखार, सर्दी और सांस लेने में तकलीफ के कारण रविवार को दो बच्चों की मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडेनोवायरस के कारण रविवार को दो बच्चों (एक 6 महीने के लड़के और ढाई साल की एक लड़की) की मौत हो गई।
