Get App

Agnipath Scheme: सरकार ने अग्निपथ भर्ती नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब ये युवा भी बन सकेंगे अग्निवीर

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को घोषित की गई थी, जिसमें साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच के युवाओं को केवल 4 साल के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान है। वहीं, 4 साल बाद इनमें से केवल 25 प्रतिशत युवाओं की सेवा नियमित करने का प्रावधान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2023 पर 5:59 PM
Agnipath Scheme: सरकार ने अग्निपथ भर्ती नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब ये युवा भी बन सकेंगे अग्निवीर
Agnipath Scheme: सेना की तरफ से अग्निपथ भर्ती योजना में भाग लेने के लिए योग्यता नियमों में बदलाव किया गया है

Agnipath Scheme: सेना में भर्ती के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ भर्ती योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। सेना ने इसके नियमों में बदलाव कर आईटीआई/पॉलिटेक्निक ग्रेजुएट युवाओं को भी आवेदन की अनुमति दे दी है। नए आदेश के मुताबिक अब आईटीआई और पॉलिटेक्निक करने वाले युवा भी टेक्निकल ब्रांच के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

बता दें कि पिछले साल तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया गया था। केंद्र सरकार ने अब अग्निपथ योजना के तहत भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया है। सरकार की तरफ से जारी एक नोटिफिकेश के मुताबिक, अब ITI-पॉलिटेक्निक पास आउट युवा भी आवेदन कर सकेंगे।

क्या है बदलाव का मकसद?

इस बदलाव के बाद भारतीय सेना में और अधिक युवा अप्लाई कर सकेंगे। नियमों में बदलाव के बाद व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों और कुशल उम्मीदवारों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा क्योंकि इससे ट्रेनिंग में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें