NEET MDS Admit Card 2023: नीट एमडीएस का एडमिट कार्ड 22 फरवरी को होगा जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

NEET MDS Admit Card 2023: आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET MDS परीक्षा 1 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी और 31 मार्च को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। मास्टर इन डेंटल सर्जरी कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी यूनिवर्सिटी या संस्थान द्वारा मान्यता प्राप्त बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री होनी चाहिए

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
NEET MDS Admit Card 2023: NEET MDS 2023 का रजिस्ट्रेशन जनवरी के महीने में शुरू हुआ था

NEET MDS Admit Card 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) कल यानी बुधवार 22 फरवरी को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET MDS हॉल टिकट 2023 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। NEET MDS 2023 का रजिस्ट्रेशन जनवरी के महीने में शुरू हुआ था।

नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (NBE) ने 10 फरवरी से NEET MDS 2023 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी थी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET MDS परीक्षा 1 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी और 31 मार्च को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे।


मास्टर इन डेंटल सर्जरी कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी यूनिवर्सिटी या संस्थान द्वारा मान्यता प्राप्त बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री होनी चाहिए। वह स्टेट डेंटल काउंसिल के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। योग्य उम्मीदवारों के पास अनुमोदित/मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज में एक साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप का भी अनुभव होना चाहिए।

इन स्टेप्स से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NBE की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध NEET MDS लिंक पर क्लिक करें।

- फिर admit card लिंक पर क्लिक करें।

- आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित अपनी सभी डिटेल्स भरें।

- अब NEET MDS हॉल टिकट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।

- भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंच आउट डाउनलोड कर लें।

ये भी पढ़ें- JNU में निकली है बंपर वैकेंसी, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।