Get App

एयर इंडिया की फ्लाइट ट्रैक्टर से टकराई, 180 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

पुणे से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-858) एक लगेज ट्रैक्टर से टकरा गई। एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 200 से ज्यादा लोग सवार थे। ये फ्लाइट पुणे एयरपोर्ट (Pune Airport) पर रनवे की तरफ जा रही थी, जब ये हादसा हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2024 पर 2:50 PM
एयर इंडिया की फ्लाइट ट्रैक्टर से टकराई, 180 यात्रियों की जान बाल-बाल बची
पुणे से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-858) एक लगेज ट्रैक्टर से टकरा गई।

पुणे से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-858) एक लगेज ट्रैक्टर से टकरा गई। एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 200 से ज्यादा लोग सवार थे। ये फ्लाइट पुणे एयरपोर्ट (Pune Airport) पर रनवे की तरफ जा रही थी, जब ये हादसा हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक हादसे से फ्लाइट का एक पंख और टायर डैमेज हो गया है। इस पूरे हादसे की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) कर रहा है।

पुणे एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

पुणे एयरपोर्ट पर लगभग 200 यात्री फंसे हुए थे, जब दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान रनवे की ओर टैक्सी करते समय एक सामान ट्रैक्टर से टकरा गई। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार टक्कर के कारण विमान का एक पंख और टायर डैमेज हुआ है। तब उस फ्लाइट में 180 पैसेंज थे। लगभग 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान के आगे की तरफ और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बावजूद विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दिल्ली आने वाली थी फ्लाइट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें