Air Pollution Delhi-NCR: दिल्ली में जहरीली हवा का प्रकोप जारी है। कहा जा रहा है कि दिल्ली वासियों को अगले 10-12 दिन तक इससे राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं। प्रदूषण का स्तर दिनों दिन बढ़त जा रहा है। पंजाब, हरियाणा में बड़े पैमाने पर पराली जलाने की वजह से राजधानी में इसका असर दिख रहा है। रविवार (05 नवंबर 2023) को दिल्ली के ज्यादातर इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (air quality index) 400 से ऊपर रहा। दिल्लीवासी पिछले कई दिनों से जहरीली हवा के बीच जीने के लिए मजबूर हैं। वहीं इस मामले में सरकार प्रदूषण को कम करने के उपाय कर रही है।
