टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने गुरुवार को कॉर्पोरेट और रिटेल ग्राहकों के लिए कई पोस्टपेड प्लान की घोषणा की। कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए 749 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान को बंद कर दिया और इसकी जगह 999 रुपये का एक नया प्लान लॉन्च किया जिसमें अधिक डेटा मिलेगा। टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि अपने नए पोस्टपेड प्लान के साथ, ग्राहक अपनी मौजूदा योजनाओं में बढ़े हुए डेटा लाभों के साथ आसानी से ऐड ऑन कनेक्शन भी जोड़ सकते हैं।
इसमें 40 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और अन्य विभिन्न एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स मिल रहा है जिनमें Wynk Music App और Airtel Xstream App भी शामिल है।
499 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 75 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और अन्य एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स जिनमें फ्री Amazon Prime, Disney+ Hotsar VIP कनेक्शन, Wynk Music App और बहुत कुछ शामिल हैं।
999 का प्लान
यह पोस्टपेड प्लान एक मेन कनेक्शन और दो ऐड-ऑन के साथ 3 कनेक्शन पर काम करेगा। इस प्लान में एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स के सभी लाभ भी हैं, जिनमें फ्री Amazon Prime, Disney+ Hotsar VIP कनेक्शन, Wynk Music App, 210 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल शामिल हैं।
1,599 का प्लान
यह पोस्टपेड प्लान एक मेन कनेक्शन और 1 ऐड-ऑन के साथ 2 कनेक्शन पर काम कर सकता है। इस प्लान में एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स के सभी लाभ भी हैं, जिनमें आईआर प्लान के साथ-साथ फ्री Amazon Prime, Disney+ Hotsar VIP कनेक्शन, Wynk Music App और अनलिमिटेड डेटा एवं कॉल शामिल हैं।
- इसके साथ ही एयरटेल ने ऐड-ऑन प्लान की कीमत 249 रुपये से बढ़ाकर 299 रुपये कर दी है और इसके लिए डेटा लाभ भी 10 GB प्रति माह से बढ़ाकर 30 GB कर दिया गया है।
इस प्लान में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, एयरटेल कॉल मैनेजर सहित बिजनेस टूल और Wynk Music ऐप, Airtel Xstream ऐप सहित अन्य एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स शामिल है।
349 का प्लान
इसमें 40 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और Wynk Music, Airtel Xstream ऐप सहित कई एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स शामिल है।
399 का प्लान
इस प्लान में 60 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, ट्रेसमेट, गूगल वर्कप्लेस और एयरटेल कॉल मैनेजर जैसे बिजनेस टूल्स के अलावा Aitel Thanks ऐप के कई फायदे शामिल हैं।
499 का प्लान
इसमें 100 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल बिजनेस टूल जैसे ट्रेसमेट, गूगल वर्कप्लेस और एयरटेल कॉल मैनेजर सहित Aitel Thanks ऐप द्वारा प्रदान किए गए कई लाभ मिल रहे हैं।
1,599 का प्लान
इस प्लान में 500 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल बिजनेस टूल जैसे ट्रेसमेट, गूगल वर्कप्लेस और एयरटेल कॉल मैनेजर, इसके अलावा एयरटेल थैंक्स ऐप द्वारा प्रदान किए जाने वाले कई लाभ शामिल हैं।