Get App

पाकिस्तानी गेंदबाज ने आतंक के खिलाफ उठाई आवाज, हसन अली ने की वैष्‍णो देवी आतंकी हमले की निंदा

J&K Bus Attack: जम्मू से रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी के भवन गुफा मंदिर तक आने-जाने के लिए 18 जून से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। यह कदम तीर्थयात्रा को सुव्यवस्थित करने और दुनिया भर से गुफा मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयासों के तहत उठाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2024 पर 8:53 AM
पाकिस्तानी गेंदबाज ने आतंक के खिलाफ उठाई आवाज, हसन अली ने की वैष्‍णो देवी आतंकी हमले की निंदा
J&K Bus Attack: वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे कुछ श्रद्धालुओं को आतंकवादियों ने निर्मम हत्या कर दी थी

J&K Bus Attack: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले में रविवार को शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही एक बस पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 9 लोग मारे गए और 41 घायल हो गए। आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला किया, जिससे वह सड़क से उतरकर रियासी में गहरी खाई में गिर गई। इस आतंकी हमले के बाद देशभर के लोग गुस्‍से में हैं। कई राज्यों में प्रदर्शन की खबरें भी सामने आई। सुरक्षा एजेंसियों ने जंगलों में अभियान चलाकर एक आतंकी को ढेर भी कर दिया। इस बीच पाकिस्‍तान के स्‍टार क्रिकेटर हसन अली की इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी ने हर किसी का ध्‍यान अपनी ओर खींच लिया है।

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने वैष्‍णो देवी आतंकी हमले की निंदा की है। हसन ने जो किया उसे करने के लिए एक पाकिस्तानी क्रिकेटर के तौर पर उनके हिम्मत की दाद देनी होगी। हसन अली ने जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के समर्थन में अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा है, 'ऑल आइस ऑन वैष्णो देवी अटैक...।'

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को रियासी जिले में एक यात्री बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी किया। इमसें उसके बारे में जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "रियासी पुलिस ने हाल ही में पौनी इलाके में यात्री बस पर हुए हमले में शामिल आतंकवादी के ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।" उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिए गए डिटेल्स के आधार पर आतंकवादी का स्केच तैयार किया गया और लोगों से जानकारी देने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए मंगलवार को व्यापक प्रयास किए गए, जिसमें सुरक्षाकर्मियों की 11 टीमें जमीन पर काम कर रही थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें