Amarnath Yatra: 3 दिन बाद फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू, दो अमेरिकी भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना

Amarnath Yatra: मूसलाधार बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बंद होने के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा तीन दिन बाद मंगलवार को स्थानीय आधार शिविर से फिर से शुरू कर दी गई। खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से यात्रियों की आवाजाही तीन दिनों तक रुकी रही। अधिकारियों ने बताया कि रामबन खंड पर मरम्मत कार्य को लेकर हाईवे बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे मरम्मत के बाद खोल दिया गया है

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Amarnath Yatra: खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से यात्रियों की आवाजाही तीन दिनों तक रुकी रही

Amarnath Yatra Resumes: जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण तीन दिन तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) दोबारा शुरू हो गई है। मूसलाधार बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बंद होने के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा तीन दिन बाद मंगलवार को स्थानीय आधार शिविर से फिर से शुरू कर दी गई। खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से यात्रियों की आवाजाही तीन दिनों तक रुकी रही। अधिकारियों ने बताया कि रामबन खंड पर मरम्मत कार्य को लेकर हाईवे बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे मरम्मत के बाद खोल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों के एक नए जत्थे को अमरनाथ गुफा मंदिर की आगे की यात्रा के लिए कश्मीर की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है। तीर्थयात्री प्रतिदिन अमूमन तड़के 3.45 से 4.30 बजे के बीच जम्मू से रवाना होते हैं। यात्रा स्थगित होने के कारण करीब 15 हजार श्रद्धालु जम्मू और अन्य स्थानों पर फंसे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में फंसे लोगों को भी जम्मू की ओर जाने की अनुमति दी गई।

यात्रा स्थगित होने के कारण लगभग आठ हजार तीर्थयात्री जम्मू, खासकर भगवतीनगर आधार शिविर में ही फंसे थे। इसी तरह, रामबन जिले के चंद्रकोट आधार शिविर में लगभग छह हजार तथा कठुआ और सांबा के शिविरों में लगभग दो हजार तीर्थयात्री फंसे हुए थे।


हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62-दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई, जो 31 अगस्त तक चलेगी। जम्मू आधार शिविर से 30 जून तक सात जत्थों में कुल 43,833 तीर्थयात्री गुफा मंदिर के लिए रवाना हो चुके हैं।

इस बीच, कैलिफोर्निया से दो अमेरिकी नागरिक भी जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर निकले हुए हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "...स्वामी विवेकानन्द अमरनाथ आए, उन्हें बहुत महत्वपूर्ण अनुभव हुआ। मैं इस कहानी को 40 वर्षों से जानता हूं...यहां आना असंभव लग रहा था और एक सपना था। लेकिन भोलेनाथ की कृपा से सब कुछ ठीक हो गया... हम बता नहीं सकते कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं...।"

ये भी पढ़ें- केंद्र को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने ED डायरेक्टर संजय मिश्रा के सेवा विस्तार को बताया 'अवैध', कार्यकाल घटाया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।