कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों अमित अग्रवाल ( Amit Agrawal) और सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) को नई जिम्मेदारियां दी हैं। अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है, तो सुबोध कुमार सिंह को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का डायरेक्टर जनरल का पद दिया गया है। केंद्र सरकार ने रविवार देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। अग्रवाल 1993 बैच के और सिंह 1997 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं।
