Punjab: कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान (Khalistan) समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) अब भी फरार है। इस बीच पुलिस ने बताया कि शनिवार को अमृतपाल सिंह किस तरह से उनकी आंख में धूल झोंक कर फरार हो गया। जालंधर के DIG स्वपन शर्मा ने रविवार को कहा कि पीछा करने के दौरान अमृतपाल सिंह ने कई बार अपना रास्ता बदला। 12 से 13 Km लंबी एक लेन की लिंक रोड पर पहुंच गया। मीडिया से बात करते हुए DIG ने बताया कि इस दौरान उसकी कई बाइकों से टक्कर भी हो गई थी।
