Get App

Amul Milk Price Hike: गुजरात में दो रुपये महंगा हुआ अमूल का दूध, अब देने होंगे इतने रुपये

Amul Milk Price Hike: गुजरात के कुछ हिस्सों में अमूल का दूध लेना अब महंगा हो गया है। इसने प्रति लीटर दो रुपये कीमत बढ़ाई है और बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। हालांकि यह बढ़ोतरी पूरे गुजरात में नहीं हुई बल्कि कुछ हिस्सों में हुई है। जानिए कि किस इलाके में दूध महंगा हुआ है और अब कितना है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 01, 2023 पर 1:22 PM
Amul Milk Price Hike: गुजरात में दो रुपये महंगा हुआ अमूल का दूध, अब देने होंगे इतने रुपये
प्राइक हाइक के फैसले के बाद अब अमूल गोल्ड 32 रुपये में, अमूल ताजा 26 रुपये में और अमूल शक्ति 29 रुपये में मिलेगा। ये सभी कीमत आधा लीटर के पैकेट का है।

Amul Milk Price Hike: अमूल ने गुजरात के कुछ हिस्सों में ताजा दूध महंगा कर दिया है। आज एक अप्रैल से बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं। एक लीटर की कीमत दो रुपये बढ़ाई गई है जो एमआरपी के करीब 3-4 फीसदी के बराबर बैठ रही है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) ने इसकी जानकारी दी है। फेडरेशन के बयान के मुताबिक गुजरात की राजधानी अहमदाबाद और सौराष्ट्र-कच्छ के बाजारों में कीमतें बढ़ाई गई हैं जो एक अप्रैल से लागू हो गया है।

अब क्या है कीमत और क्यों बढ़े हैं भाव

प्राइक हाइक के फैसले के बाद अब अमूल गोल्ड 32 रुपये में, अमूल ताजा 26 रुपये में और अमूल शक्ति 29 रुपये में मिलेगा। ये सभी कीमत आधा लीटर के पैकेट का है। अमूल ने इसकी वजह महंगाई को बताई। अमूल के मुताबिक पिछले एक साल में पशुओं के चारे पर 13-14 फीसदी खर्च बढ़ा है जिसके चलते किसानों के लिए दूध उत्पादन महंगा हो गया है। ऐसे में दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें