Get App

भारत-चीन सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं: आर्मी चीफ नरवणे

नरवणे ने कहा, भारत यथास्थिति बनाए रखने की कोशिश करेगा और बातचीत से इस मामले को हल करने का प्रयास कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2020 पर 9:59 AM
भारत-चीन सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं: आर्मी चीफ नरवणे

चीन के साथ सीमा विवाद बढ़ने के बाद आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे आज लेह के सिक्योरिटी स्टेशन का दौरा करने गए थे। उन्होंने कहा कि सेना ने वहां सतर्कता बरतते हुए जवानों को तैनात कर दिया है। नारवणे गुरुवार को लेह गए थे। वहां उन्होंने हालात का जायजा लिया और पूर्वी लद्दाख के सुरक्षा व्यवस्था की जांच की है। पिछले हफ्ते पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच एकबार फिर तनाव बढ़ गया है।

पिछले हफ्ते चीन की आर्मी ने पैंगॉन्ग लेक के दक्षिणी किनारे पर भारतीय हिस्से में कुछ पहाड़ियों को अपने कब्जे में करने का प्रयास किया था। आर्मी चीफ मुकुंद नरवणे ने कहा, "LAC के पास हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हमने कुछ कदम उठाया है और हर हालात के लिए तैयार हैं।"

नरवणे ने कहा, भारत यथास्थिति बनाए रखने की कोशिश करेगा और बातचीत से इस मामले को हल करने का प्रयास कर रहा है। नरवणे ने कहा, "हम यथास्थिति बनाए हुए हैं। हम मिलिट्री और डिप्लोमैटिक, दोनों लेवल पर बातचीत कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि इस मामले को बातचीत से सुलझा लिया जाएगा।"

नरवणे ने गुरुवार को टॉप कमांडर्स के साथ कई लेवल की बातचीत की। वह दो दिनों के दौरे पर लेह गए थे। आर्मी चीफ ने कहा कि भारत ने सीम पर चीन की हरकतों पर नजर बनाए हुए है और उसके हिसाब से खुद तैयार रखा है। चीन के बार-बार उकसावे के बाद भारत ने सीमा पर हथियार और सेना की तैनाती बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें