नई खोज को लेकर भारत में कितनी क्षमता है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि भारतीय पेंटेट ऑफिस ने पिछले 10 महीने में 75 हजार पेटेंट को मंजूरी दी जो एक रिकॉर्ड है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने ये बातें आज इनोवेटर्स और आंत्रप्रेन्योर्स से कहीं। उन्होंने ये भी कहा कि करीब 40 हजार कंप्लॉयंस को या तो खत्म कर दिया गया है, या उन्हें आसान बना दिया गया है ताकि आंत्रप्रेन्योर्स को बोझ हल्का किया जा सके। उन्होंने ये कहा कि सरकार कारोबार शुरू करने को आसान बना रही है और नियमों के बोझ को हल्की कर रही है।
