Get App

Atal Bihari Vajpayee Birthday: 'अटल जी अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बने रहेंगे', पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को 99वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने परमाणु परीक्षणों एवं करगिल युद्ध के जरिए दुनिया को उभरते भारत की ताकत से अवगत कराया। शाह ने जाने माने शिक्षाविद और समाज सुधारक पंडित मदन मोहन मालवीय को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Akhileshअपडेटेड Dec 25, 2023 पर 10:51 AM
Atal Bihari Vajpayee Birthday: 'अटल जी अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बने रहेंगे', पीएम मोदी ने पूर्व पीएम को 99वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Atal Bihari Vajpayee Birthday: वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था और 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हुआ

Atal Bihari Vajpayee Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत माता के प्रति उनका समर्पण और सेवा अमर युग में भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 'सदैव अटल' स्मारक का भी दौरा किया और पूर्व पीएम को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन। वे जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"

पीएम मोदी के वॉयसओवर के साथ वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी को एक समर्पित नेता के रूप में वर्णित किया गया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में बिताया। पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "भारत और भारतीयता को समर्पित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। उनका अतुलनीय व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने परमाणु परीक्षणों एवं करगिल युद्ध के जरिए दुनिया को उभरते भारत की ताकत से अवगत कराया। शाह ने जाने माने शिक्षाविद और समाज सुधारक पंडित मदन मोहन मालवीय को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री ने कहा कि वाजपेयी ने समाज की निस्वार्थ सेवा की और देश उनके विराट योगदान को हमेशा याद रखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें