Get App

Atmanirbhar Bharat: शाहजहांपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने महिलाओं को दी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग

महिलाओं को LED बल्ब तथा त्योहारों में प्रयोग होने वाले बल्ब की झालर बनाना सिखाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2021 पर 11:29 AM
Atmanirbhar Bharat: शाहजहांपुर में  इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने महिलाओं को दी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग

Atmanirbhar Bharat: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कटरी क्षेत्र की 80 महिलाओं की एक ग्रुप को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (Indian Industries Association) द्वारा दिवाली जैसे त्योहारों में इस्तेमाल होने वाले बल्ब और सजावटी बत्तियां बनाने के लिए ट्रेनिंग दिया गया है।

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पीटीआई को बताया कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा शाहजहांपुर से शुरू की गई यह पहल अभूतपूर्व है, क्योंकि यह पहल आगे चलकर जब पूरे प्रदेश में फैलेगी तो हमें चीन जैसे देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और हमारे यहां की बेरोजगार महिलाएं भी कुटीर उद्योग के रूप में व्यवसाय करके आत्मनिर्भर बनेंगी।

अब अयोध्‍या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, सीएम योगी ने किया ऐलान

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने एजेंसी को बताया कि पहले चरण में शाहजहांपुर जिले से यह पहल शुरू की गई है। इसमें डकैतों के लिए कुख्यात रहे गंगा और रामगंगा के कटरी क्षेत्र की 80 महिलाओं का चयन करके लखनऊ के प्रशिक्षक द्वारा उन्हें ट्रेनिंग दिलाया गया है।

उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को एलईडी बल्ब तथा त्योहारों में प्रयोग होने वाले बल्ब की झालर बनाना सिखाया गया है और इन्हें आर्थिक रूप से मदद भी की गई है। ये महिलाएं जो भी उत्पाद तैयार करेंगी, उन्हें बड़ी कंपनियां खरीदेंगी और उन्हें कच्चा माल भी उपलब्ध कराएंगी।

अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू करेंगे इसके बाद अन्य प्रदेशों में भी विस्तार किया जाएगा, जिससे मातृ शक्ति सशक्तिकरण को बल मिलेगा और महिलाएं सशक्त होंगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें