Get App

Ayodhya: 'कुछ मिनटों में 2 करोड़ रुपए की जमीन हुई 18.5 करोड़ की', राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP, SP के गंभीर आरोप

AAP और समाजवादी पार्टी ने इस साल 18 मार्च को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2021 पर 3:18 PM
Ayodhya: 'कुछ मिनटों में 2 करोड़ रुपए की जमीन हुई 18.5 करोड़ की', राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP, SP के गंभीर आरोप

रविवार को जब प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव और अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा ने अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के कार्यों का जायजा लेने के लिए ट्रस्टियों और विशेषज्ञों से मुलाकात की, तब समाजवादी पार्टी (SP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस साल 18 मार्च को ट्रस्ट द्वारा जमीन के एक टुकड़े की खरीद में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP के UP प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने कहा, "अयोध्या में जमीन का एक टुकड़ा 243, 244 और 246 नंबर के साथ रजिस्टर्ड है। इसकी कीमत 5.80 करोड़ रुपए है। इसे कुसुम पाठक और हरीश पाठक से सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस खरीद के दो गवाह थे- राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय।"

उन्होंने आगे कहा, "इसे शाम 7.10 बजे खरीदा गया। अगले पांच मिनट में वही जमीन राम जन्मभूमि ट्रस्ट और चंपत राय ने अंसारी और तिवारी से 18.5 करोड़ रुपए में खरीद ली और RTGS के जरिए 17 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।"

देर रात जारी एक बयान में, ट्रस्ट ने कहा, मौजूदा विक्रेताओं के पास सालों पहले एक कीमत पर एक रजिस्टर्ड समझौता था और 18 मार्च को बैनामा (Sale Deed) के बाद, उन्होंने इसे ट्रस्ट को बेच दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें