Get App

Paytm Money ने म्यूचुअल फंड KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख बढ़ाई, जानिए कब तक मिली मोहलत

Paytm Money ने म्यूचुअल फंड के लिए KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2022 कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2022 पर 11:46 PM
Paytm Money ने म्यूचुअल फंड KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख बढ़ाई, जानिए कब तक मिली मोहलत
डेडलाइन बढ़ाने का फायदा डायरेक्ट म्यूचुअल फंड यूजर्स को होगा।

Paytm Money ने म्यूचुअल फंड और डिमैट अकाउंट की KYC अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2022 कर दिया। डेडलाइन बढ़ाने का फायदा डायरेक्ट म्यूचुअल फंड यूजर्स को होगा। इसके साथ ही पेटीएम के म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म को BSE StAR म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म के साथ मिला दिया गया है। डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स की सुविधा मुहैया कराने वाली यह देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है।

Paytm Money डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स डिस्ट्रीब्यूशन में देश की सबसे बड़ी डिस्ट्रीब्यूटर है।

BSE के प्लेटफॉर्म के साथ विलय के बाद यूजर एक्सपीरियंस में कोई बदलाव नहीं होगा। Paytm Money app के फीचर और सर्विस में कोई मुश्किल या बदलाव नहीं होगा। प्लेटफॉर्म ने बुधवार को बताया कि सेबी के रेगुलेशन के मुताबिक, यूजर्स के पास डिमैट अकाउंट होना चाहिए।

अगर आप भी Paytm Money में म्यूचुअल फंड KYC करना चाहते हैं तो बेहद आसान तरीके से कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें