बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी डोमिनार 250 (Dominar 250) के लिए ₹1,54,176 की आक्रामक कीमत की घोषणा की है। कीमतों में गिरावट से टूरिंग सेगमेंट में खरीदारों को आकर्षित करने की उम्मीद है। Dominar 250 की कीमत अब इसके पहले की कीमत से ₹16,800 कम है। डोमिनार 250 पर नई घोषित कीमत से टूरिंग बाइक की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
